मॉर्निंग वॉक करने निकली आंटी के साथ ट्रैक सूट वाली लड़की ने किया कांड, CCTV आया सामने, तलाश में जबलपुर पुलिस

मॉर्निंग वॉक करने निकली आंटी के साथ ट्रैक सूट वाली लड़की ने किया कांड, CCTV आया सामने, तलाश में जबलपुर पुलिस
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। खास बात ये है कि दोनों नकाबपोश बदमाशों ने बंटी-बबली के अंदाज में इस घटना को अंजाम दिया।

घटना गौरीघाट थाना क्षेत्र के गीत विहार कॉलोनी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अलका भागे नामक महिला रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। तभी पीछे से आये नकाबपोश बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए।

पलक झपकते दिया घटना को अंजाम


सब कुछ इतना तेज हुआ कि पीड़ित महिला को संभलने का मौका ही नहीं मिला। वहीं इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक बाइक पर दोनों आरोप जाते हुए दिख रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि बदमाशों में एक नकाबपोश युवती भी दिखी, जो नीले रंग का सफेद पट्टियों वाला ट्रैक सूट पहने हुए है।

सीसीटीवी खंगालने पर हुआ खुलासा


पीड़िता ने गौरीघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले। फ़ुटेज में देखा गया कि बाइक पर सवार बदमाश के पीछे एक नकाबपोश महिला भी थी।

जांच में जुटी पुलिस की टीम


पुलिस अब इस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले युवक और युवती की तलाश में जुट गई है। पुलिस सख्ती से मामले की जांच कर रही है। जबलपुर में आए दिन आपराधिक घटनाएं देखी जा रही है। जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Advertisement