मानसून से पहले मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि किसी तरह की कोई दुर्घटना नहीं होने चाहिए।
सीएम ने कहा था कि अधिकारी संवेदनशील और सतर्क रहें लेकिन जिस तरह से सागर के शाहपुर में घटना घटी उसे अधिकारियों की लापरवाही माना गया।
इसके कारण मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों को हटाया गया है। अभिषेक तिवारी अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय होंगे।
विकास कुमार सहवाल की कार्यभार ग्रहण करने पर रायसेन जिले की पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पास रहेगा। वहीं, सागर कलेक्टर दीपक आर्य को मंत्रालय में उप सचिव सदस्य किया है।
संदीप जी आर के स्थान पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिंदवाड़ा पार्थ जैसवाल को छतरपुर का कलेक्टर बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह को हटाकर मंत्रालय में अवर सचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
उल्लेखनीय है कि सागर जिले के शाहपुर में रविवार को हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण के दौरान कच्ची दीवार गिर जाने से 8 से 15 वर्ष के 9 बच्चों की मौत हो गई थी। यहां बड़ी संख्या में बच्चे पार्थिव शिवलिंग बनाने पहुंचे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।











