भोपाल में 45 पुलिसकर्मियों के तबादले:सब इंस्पेक्टर, एएसआई, कॉन्स्टेबल हुए इधर से उधर

भोपाल में 45 पुलिसकर्मियों के तबादले:सब इंस्पेक्टर, एएसआई, कॉन्स्टेबल हुए इधर से उधर

भोपाल के जोन 2 के कई थानों में पदस्थ 45 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। इस लिस्ट में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और हेड कॉन्स्टेबल का नाम भी शामिल है। शुक्रवार को डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने तबादलों का आदेश जारी किया है।

जिसमें बड़े पैमाने पर कार्यालय डीसीपी जोन 2, थाना अरेरा हिल्स, थाना एमपी नगर, थाना गोविंदपुरा, थाना अवधपुरी, थाना अयोध्या नगर, थाना पिपलानी, थाना मिसरोद, थाना कटारा हिल्स, थाना बागसेवनिया में पदस्थ 45 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है।


Advertisement