जिले में 2677 मतदान केंद्र
इंदौर जिले में 2486 मतदान केंद्र बनाए गए थे। बाद में निर्वाचन आयोग ने 191 सहायक मतदान केंद्र बनाने की अनुमति जारी कर दी। इसलिए अब 2677 मतदान केंद्रों को तैयार किया जा रहा है। जिले में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक नहीं होगी। इसमें से 1340 केंद्रों को वेबकास्टिंग के लिए चुना गया है।
विधानसभा क्षेत्र अनुसार चेकपोस्ट
इंदौर जिले की शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में शुमार आठ विधानसभा क्षेत्रों के चेकपोस्ट पर वेबकास्टिंग की जाएगी। इन सभी केंद्रों पर एसएसटी दल भी नियुक्त होगा। यह चेकपोस्ट शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर बनाई गई हैं। प्रत्येक वाहन की चेकिंग के साथ ही वेबकास्टिंग होगी।
विधानसभा क्षेत्रों में वेबकास्टिंग
- विधानसभा क्षेत्र देपालपुर: रेलवे पटरी के पास बहरामपुर, टोल नाका मेढ़वाडा एवं सागोर रोड कालीबिल्लौद के तीन चेकपोस्ट से वेबकास्टिंग होगी।
- विधानसभा क्षेत्र डा. अम्बेडकर नगर (महू): ग्राम पंचायत पिगडंबर एबी रोड, तलाई नाका सिमरोल, भिचौली फाटा, दतोदा चौखी ढ़ाणी और जामगेट (जामखुर्द) के पांच चेकपोस्ट से वेबकास्टिंग।
- विधानसभा क्षेत्र राऊ: आइआइएम टोल नाके के पास और उमरीखेड़ा (खंडवा रोड चमेली देवी कालेज के पास) के दो चेकपोस्ट से वेबकास्टिंग।
- विधानसभा क्षेत्र सांवेर: चिमली फाटा उज्जैन रोड, पुराना टोल टेक्स एबी रोड क्षिप्रा, शिवपुरा खेड़ा चंद्रावतीगंज और मुहाडा घाट हनुमान मंदिर के पास पेड़मी चार चेकपोस्ट से वेबकास्टिंग।
इंदौर-एक: बड़ा गणपति एवं एरोड्रम (देपालपुर रोड) दो चेकपोस्ट से वेबकास्टिंग।
इंदौर-2: चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा (एमआर 10) स्थित एक चेकपोस्ट से वेबकास्टिंग।
इंदौर-4: चंदन नगर थाने के पास और केशरबाग चौकी से वेबकास्टिंग।
इंदौर-5: स्टार चौराहा (एमआर 10) और गोल चौराहा (आजाद नगर) चेकपोस्ट से वेबकास्टिंग।











