तीन साल में 200% रिटर्न और अब दमदार रिजल्ट, रॉकेट बन सकता है यह बैंकिंग शेयर

तीन साल में 200% रिटर्न और अब दमदार रिजल्ट, रॉकेट बन सकता है यह बैंकिंग शेयर
नई दिल्ली: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) ने हाल में अपने तिमाही रिजल्ट की घोषणा की। फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह पिछले साल के मुकाबले 61 परसेंट तेजी के साथ 765 करोड़ रुपये रहा। पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही में यह 474 करोड़ रुपये रहा था। बैंक के कोर ऑपरेटिंग इनकम में तेजी से कंपनी का प्रॉफिट बढ़ा है। बैंक का कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 45 परसेंट बढ़कर 1,427 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल समान तिमाही में यह 987 करोड़ रुपये रहा था। इसमें ट्रेडिंग गेन्स शामिल नहीं है। इस दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 36 परसेंट बढ़कर 3,745 करोड़ रुपये पहुंच गई जो पिछले साल की समान तिमाही में 2,751 करोड़ रुपये थी।

फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में नेट इंटरेस्ट मार्जिन भी 6.33 परसेंट पहुंच गया। यह पिछली तिमाही और पिछले साल की समान तिमाही से ज्यादा है। इस दौरान बैंक की फीस और दूसरी इनकम भी पिछले साल के मुकाबले 49 परसेंट बढ़कर 1,341 करोड़ पहुंच गई जो पिछले साल की समान तिमाही में 899 करोड़ रुपये थी। फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल फीस में रिटेल फीस की हिस्सेदारी 91% है। 30 जून, 2023 के आंकड़ों के मुताबिक बैंक की कैपिटल एडिक्वेसी 16.96% और सीईटी-1 रेश्यो 13.70% था। इसके साथ ही जून तिमाही में बैंक का लिक्विडिटी कवरेज रेश्यो (LCR) 125 परसेंट था।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बैंकिंग सर्विसेज के बिजनस में है। 18 दिसंबर, 2018 को आईडीएफसी बैंक और कैपिटल फर्स्ट बैंक के मर्जर के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बनाया गया था। पिछले एक साल में कंपनी ने 103.9 परसेंट से अधिक का शानदार रिटर्न दिया है जबकि तीन साल में इसने 211 परसेंट से अधिक रिटर्न दिया है। कंपनी का आरओसीई 7.47 परसेंट और आरओई 11.8 परसेंट है। बुधवार को कंपनी का शेयर 0.88 परसेंट की गिरावट के साथ 87.74 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। निवेशकों को इस ट्रेंडिंग बैंकिंग स्टॉक पर करीबी नजर रखनी चाहिए।
Advertisement