भाजपा- कांग्रेस के अलावा इन दलों के उम्मीदवार
भाजपा से आलोक शर्मा, कांग्रेस से अरुण श्रीवास्तव, बसपा से बहुजन समाज पार्टी के भानुप्रताप सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया है। जबकि अन्य राजनीतिक दलों से मुदित भटनागर, धनराज सेंडे, बलराम सिंह तोमर, बाबूलाल सेन, सोमश्री जैन, जयश्री हरिकरण, प्रकाश, अजय कुमार, राजेश कीर, अब्दुल ताहिर, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार सरोज,दीनदयाल अहिरवार, अक्षय गोठी ने नामांकन पत्र जमा किया है। जबकि इनमें तीन महिला उम्मीदवार जयश्री, सोमश्री और भारती यादव शामिल हैं।
रिटायर्ड डीजी सहित 11 निर्दलीयों ने भरा नामांकन
लोकसभा सीट भोपाल से 11 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है। इनमें रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक मैथलीशरण गुप्त सहित रामप्रसाद पटेल, अंकित राय , मुदित चौरसिया, जय सिंह लोधी, भारती यादव,मोहम्मद असरफ, आरके महाजन, प्रेमनारायण स्वर्णकार, हितेंद्र तेजलाल शहारे, एके जीलानी निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस से उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव के अलावा जयश्री हरिकरण ने भी नामांकन पत्र जमा किया है। उन्होंने एक नामांकन निर्दलीय जमा किया है।
16 से अधिक उम्मीदवार हुए तो लगेगी डबल बैलेट यूनिट
ईवीएम मशीन के दो पार्ट होते है, जिसमें कंट्रोल और बैलेट यूनिट, बैलेट में 17 बटन होते हैं, जिसमें 16 उम्मीदवारों के नाम, चिह्न सहित एक नोटा भी रहता है। नाम वापसी के दिन तक 16 से अधिक उम्मीदवारों के रहने पर जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो बैलेट यूनिट देना पड़ेंगी।











