केंद्र को दवा कंपनियों से ₹8,447 करोड़ वसूलना बाकी:महंगी दवाएं बेचने पर ₹10 हजार करोड़ वसूली का आदेश था, अब तक ₹1,582 करोड़ ही मिले
केंद्र सरकार ने महंगी दवा बेचने वाली कंपनियों पर ₹10,029.8 करोड़ का जुर्माना लगाया है। लेकिन अभी तक सिर्फ ₹1,582.4 करोड़ की ही रिकवरी हुई है, ₹8,447.4 करोड़ वसूलना बाकी है।
दरअसल, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने जरूरत से ज्यादा कीमत