ऐपल के पहले फोल्डेबल फोन और सैमसंग के पहले वाइड फोल्डेबल फोन की आउटर स्क्रीन जिसे फ्लैट वाइड डिस्प्ले भी कहते हैं, उसकी टेस्टिंग बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, दुनिया के प्रमुख डिस्प्ले सप्लायर्स BOE, Tianma, TCL, CSOT और Visionox जैसे ब्रांड्स ने चौड़े फोन्स के लिए यह टेस्टिंग शुरू की है। कहा जा रहा है कि अगले साल यानी 2027 में बाजार में चौड़े स्मार्टफोन्स की भरमार हो सकती है। चीन में हुवावे ऐसा फोन उतार चुकी है। ओपो ऐसा ही फोन लाने की तैयारी में है, जिसे भारत में भी पेश किया जाएगा।
2027 में एंट्री लेंगे वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन
टिप्सटर Debayan Roy ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि तमाम बड़ी कंपनियां वाइड स्क्रीन डिस्प्ले को टेस्ट कर रही हैं। अभी तक हम जो स्मार्टफोन यूज करते हैं, उसका डिस्प्ले आयताकार अधिक होता है। 2027 में चौकोरे डिस्प्ले वाले फोन्स की एंट्री दुनियाभर में हो सकती है।
सैमसंग और ऐपल के वाइड फोल्ड लॉन्च होने के बाद कंपनियों ने अपने ऐप्स को भी उन स्क्रीन्स के लिए एडजस्ट किया है। अब चीनी कंपनियां इसके ट्रेंड बनने की उम्मीद जता रही हैं। उन्हें लगता है कि अगले साल तक वाइड स्क्रीन वाले फोन्स मार्केट में छा सकते हैं।
Debayan Roy का कहना है कि ओपो के अलावा, शाओमी और वीवो भी वाइड स्क्रीन वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही हैं।
क्या हो सकती हैं खूबियां
वाइड डिस्प्ले वाले फोन्स को लेकर ज्यादातर कयास ओपो के अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़े हैं। कहा जाता है कि ओपो के पहले वाइड स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले होगा। यह 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा।
6.3 इंच छोटी स्क्रीन नहीं है। उसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 होने से फोन का पूरा लुक ही बदल जाएगा। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
कहा जाता है कि ओपो के पहले वाइड फोल्डेबल फोन में 3nm प्रोसेस पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 200MP+200MP कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
उसमें 7000mAh बैटरी होगी जो 80W चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। नया ओपो फोन मेटल बॉडी में आने की उम्मीद है।
चीन में हो गई शुरुआत
चीन में वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च होने लगे हैं। हुवावे ने पहला फोन लॉन्च भी कर दिया है और अब कहा जाता है कि कंपनी दूसरा ऐसा फोन लाने जा रही है। Ice Universe का कहना है कि हुवावे के नए वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन में दो कैमरा मिलने की उम्मीद है। कंपनी कीमतों को भी कम रख सकती है।
दुनियाभर का स्मार्टफोन मार्केट अभी छटपटाहट की स्थिति में है। ग्राहक नए फोन खरीदने से बच रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह बेतहाशा बढ़ चुकी कीमतें हैं। वाइड फोन लाकर कंपनियां इस स्थिति को बदलने की कोशिश कर सकती हैं।

