गुजरात के वडोदरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां AI की सलाह पर किसी का बसा-बसाया घर टूटने की कगार पर पहुंच गया। दरअसल एक निजी स्कूल के शिक्षक ने पत्नी के साथ चल रहे मनमुटाव को सुलझाने के लिए AI चैटबॉट की मदद ली थी। इससे सुलह तो दूर, AI की वजह से दोनों के रिश्तों में ऐसी दरार पड़ी कि बात तलाक की जिद तक पहुंच गई। झगड़ा शादी के बाद पत्नी की नौकरी को लेकर था, जिसे AI ने इस कदर बढ़ाया कि शिक्षक ने तलाक लेने की जिद पकड़ ली।
पति-पत्नी के बीच क्या था विवाद?
रिपोर्ट्स के मुताबिक,वडोदरा की एक 25 साल की महिला की शादी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दो साल पहले हुई थी। उसका पति एक निजी स्कूल में शिक्षक था। शादी से पहले महिला भी नौकरी करती थी, लेकिन शादी के बाद उसने घर संभालने का फैसला किया।
यही बात पति-पत्नी के बीच झगड़े की मुख्य वजह थी। पति चाहता था कि पत्नी फिर से नौकरी करे जबकि पत्नी घर पर ध्यान देना चाहती थी। इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे, जिसे पति ने AI की सलाह पर सुलझाने की सोची।
AI की सलाह ने बिगाड़े हालात
लगातार झगड़ों की वजह से शिक्षक ने दो महीनों से AI से सलाह लेना शुरू किया। इसके बाद बात हाथ से निकलने लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने बताया कि AI ने उसके पति को सुझाव दिया कि वह दोनों की बहस का ऑडिया और वीडियो रिकॉर्ड करे
शिक्षक ने AI की सलाह मानते हुए ऐसा ही करना शुरू कर दिया। इससे झगड़ा सुलझने की जगह और ज्यादा बढ़ गया। इसी दौरान AI ने शिक्षक को तलाक लेने की सलाह दे दी, जिसके बाद उस शिक्षक ने शादी तोड़ने की जिद ठान ली।
कैसे बची शादी?
पति की तलाक की जिद से परेशान होकर महिला ने ‘अभयम’ हेल्पलाइन की मदद ली। हेल्पलाइन टीम ने दोनों की काउंसलिंग की और शिक्षक को समझाया कि एक मशीन की सलाह पर सहमति से हुई शादी नहीं तोड़नी चाहिए। टीम ने
टीम ने उन्हें आपसी बातचीत से मतभेद सुलझाने की न सिर्फ सलाह दी ब्लिक मदद भी की। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने आपस में बात की और समझौता करते हुए रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया।

