यूपी में कुंडा से विधायक राजा भैया ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत कोई इस्लामी राष्ट्र नहीं है, जहां धार्मिक कथाओं पर प्रतिबंध लगाया जाए। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन रामकथा सुनने वालों का निश्चित रूप से कल्याण होगा।
इससे पहले 200 गांवों में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कई मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुईं। आज से 20 नवंबर तक बाबा बागेश्वर कुंडा में रामकथा करेंगे।

