Honor स्मार्टफोन मार्केट में खुद को बाकी कंपनियों से अलग और टॉप पर लाने के लिए विभिन्न तरह के गैजेट्स पर काम कर रही है। अब चीन की टेक कंपनी को एक ऐसे स्मार्टफोन के लिए चीन के नेशनल कंपलसरी प्रोडक्ट सर्टिफिकेशन (3C सर्टिफिकेशन) से आधिकारिक तौर पर मंजूरी मिल गई है, जिसमें 13,300mAh की बैटरी होगी। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि फोन को 7 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ लाया जाेगा। खास बात तो यह है कि इतने दमदार फीचर्स के बाद भी कपंनी इसे मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च करेगी। आइये, डिटेल में जानते हैं।
13,300mAh बैटरी वाला डिवाइस
चाइना क्वालिटी सर्टिफिकेशन सेंटर के डेटा के अनुसार, इस बैटरी का मॉडल नंबर HB6674118ELW-C है। इसे 6 नवंबर, 2026 को देश के तय नियम GB 31241-2022 के तहत सर्टिफाइड किया गया था। जानकारी के अनुसार, इस बैटरी की असली क्षमता 13,300mAh है। इसमें 49.48Wh की पावर, 3.72V का सामान्य वोल्टेज और अधिकतम 4.55V की चार्जिंग लिमिट दी गई है।
7 इंच का डिस्प्ले
इंडस्ट्री ब्लॉगर्स ने बताया है कि 13,300mAh की यह यूनिट 7 इंच डिस्प्ले वाले डिवाइस के लिए है। ब्लॉगर @WHYLAB के अनुसार यह बैटरी HONOR Power3 या X90 Pro Max जैसे बड़े स्क्रीन वाले मॉडल में देखने को मिल आ सकती है।
इसके अलावा, ब्लॉगर @DigitalChatStation के मुताबिक, HONOR ने आने वाले 7 इंच के मिड-रेंज हैंडसेट के लिए 13,300mAh की बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि HONOR और भी अधिक क्षमता वाली बैटरियों पर काम कर रहा है, जिन्हें 2027 में लाया जा सकता है।
कंपनी के बड़ी बैटरी वाले फोन्स
यह पहली बार नहीं है कि जब Honor बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। HONOR ने पहले भी कई ऐसे मॉडल पेश किए हैं जिनमें 10,000mAh या उससे अधिक क्षमता वाली बैटरी दी गई है। इनमें कंपनी की सिलिकॉन कार्बन किंगहाई लेक (Qinghai Lake) बैटरी तकनीक के अलग-अलग वर्जन का इस्तेमाल किया गया है।
लिस्ट में HONOR Power2 है। इसमें 10,080mAh की किंगहाई लेक बैटरी दी गई है। वहीं, HONOR WIN RT में 10,000mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, HONOR X80 Pro Max में 11,000mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतना ही नहीं, HONOR WIN2 सीरीज में 12,070mAh की बैटरी दी गई है।

