भोपाल । जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सुव्यवस्थित संचालन की तैयारियों के लिए बुधवार को भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कान्फ्रेंस होगी। प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में सुबह 10:30 बजे से कान्फ्रेंस आयोजन किया जा रहा है।
कमिश्नर, कलेक्टर होंगे शामिल
इस कान्फ्रेंस में संभागायुक्त, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और जनगणना कार्य से जुड़े अपर कलेक्टर (एडीएम), अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम), जिला योजना अधिकारी (डीपीओ) व अन्य अधिकारी शामिल होंगे।
25 जनवरी तक लक्ष्य
दूरस्थ जिलों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। द्वितीय चरण में स्व-गणना 10 जनवरी 2027 से शुरू होगी। इसके बाद 25 जनवरी 2027 से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे।
प्रशिक्षण में चरण की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक तैयारियों और मैदानी स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन की जानकारी दी जाएगी।
निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने और मैदानी संचालन को प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

