भोपाल। तीन माह के पावन वर्षावास के समापन अवसर पर चुनाभट्टी स्थित बुद्धभूमि महाविहार मोनेस्ट्री में "अंतरराष्ट्रीय कठिन चीवरदान महोत्सव 2026" का भव्य आयोजन किया जाएगा। दी बुद्धभूमि धम्मदूत संघ (रजि.) द्वारा आयोजित इस समारोह को थाईलैंड के धम्मकाया फाउंडेशन और वर्ल्ड अलायंस ऑफ बुद्धिस्ट का विशेष सहयोग प्राप्त है। इस आयोजन में भंदत शाक्य पुत्र सागर, भदंत मास्टर झेन वेतनाम, डॉक्टर भंदत पॉर्नचाय पिया पौग अध्यक्ष वर्ल्ड अलायन्स ऑफ बुद्धिस्ट (थायलंड), भदंत सुमित वांघ थायलंड, डॉक्टर मेथीला चौधरी द्वारा वर्ल्ड बुद्धिस्ट फेडरेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिखा जोशी को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के वरिष्ठ बौद्ध धम्मगुरु भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो सहित अन्य भिक्षुओं के तीन माह के वर्षावास का विधिवत समापन हुआ। थाई प्रतिनिधिमंडल द्वारा भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो को कठिन चीवरदान अर्पित किया गया। शिखा जोशी ने बताया कि कोलार तिराहे से बुद्धभूमि महाविहार तक भव्य कठिन चीवरदान रैली निकालने के बाद धम्म ध्वजारोहण, बुद्ध वंदना और महापरित्राण पाठ हुआ। थाईलैंड के धम्मकाया फाउंडेशन और स्थानीय उपासक संघों द्वारा चीवरदान पूजन एवं अर्पण किया गया। शिखा जोशी ने बताया कि भारत–थाईलैंड बौद्ध मैत्री एवं धम्म संबंध पर चर्चा के बाद सामूहिक मैत्री भोज और आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

