Select Date:

ZEISS SMILE: भारत में तेजी से अपनाई जा रही है दृष्टिदोष को ठीक करने की यह प्रमुख तकनीक

Updated on 18-08-2023 12:20 PM
ZEISS मेडिकल टेक्‍नोलॉजी प्रगति, दक्षता और हेल्‍थकेयर तकनीकों तक पहुंच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध बनी हुई है। यह डॉक्‍टरों को उनके रोगियों के जीवन को बेहतर बनाने में सहयोग करती है। इसने भारत में SMILE (स्मॉल इनसिज़न लेंटिक्यूल एक्सट्रैक्शन) तकनीक को अपनाने में काफी वृद्धि देखी है। भारतीय बाजार में एक अभूतपूर्व और मिनिमली इनवेजिव प्रोसीजर, ZEISS SMILE (स्मॉल इनसिज़न लेंटिक्यूल एक्सट्रैक्शन) में काफी तेजी से वृद्धि हुई है। अभी तक लोग रिफ्रैक्टिव कमियों को दूर करने और स्‍पष्‍ट विजन पाने के जिन तरीकों को अपना रहे थे, ZEISS SMILE उनमें काफी बदलाव ला रही है। 

ZEISS SMILE लेज़र आई सर्जरी में आए भारी बदलाव को दर्शाती है, यह रोगियों को आंखों की सामान्य समस्याएं जैसे मायोपिया ( निकट दृष्टिदोष) और नजरों में दोष में एक विश्वसनीय और सटीक समाधान उपलब्ध करा रही है। 2008 में भारतीय बाजार में आने के बाद से, ZEISS SMILE ने सबका ध्‍यान अपना तरफ आकर्षित किया। अपने अनूठे लाभों और बदलावकारी फायदों की वजह से इसे नेत्र रोग विशेषज्ञों तथा रोगियों दोनों से ही स्वीकार्यता मिली। पिछले 10 सालों में, ZEISS SMILE प्रक्रिया से भारत में 200,000 से भी ज्यादा आंखों का उपचार किया गया है। पूरी दुनिया में ZEISS ने 80 लाख से भी ज्यादा SMILE प्रक्रियायें उपलब्ध कराई है। 

ZEISS SMILE तकनीक की मुख्य विशेषताएं और फायदे: 
मिनिमली इनवेजिव प्रोसीजर: ZEISS SMILE में केवल एक छोटा-सा चीरा लगाना पड़ता, है, सामान्यतौर पर 2 एमएम का, जो इसे न्यूनतम चीरे वाली और फ्लैपलेस लेज़र आई सर्जरी बनाती है। इससे रोगियों में जटलताओं का जोखिम कम करने और तेज रिकवरी में मदद मिलती है। 
ज्यादा सुरक्षा: इस प्रक्रिया में फेमटोसेकंड लेज़र तकनीक प्रक्रिया का इस्तेमाल होता है, जोकि सटीक और आरामदायक उपचार देता है। इसकी उच्च सुरक्षा के साथ, ZEISS SMILE को बड़े पैमाने पर सभी प्रोफेशन और लाइफस्टाइल के रोगियों, खासकर रक्षा और सेना में काम करने वाले लोगों, हर स्तर के खिलाड़ियों, फैशन इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों, यूनिवसिर्टी में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स और भावी दुल्हनों के लिए के लिए उपयुक्त विकल्प माना गया है।
तेज रिकवरी: पारंपरिक लेसिक प्रक्रिया की तुलना में ZEISS SMILE के साथ रोगियों की रिकवरी ज्यादा तेज गति से होती है। काफी सारे लोग सर्जरी के तुरंत बाद ही बेहतर दिखाई देने की बात करते हैं। 
अत्यधिक सटीकता: ZEISS SMILE में अत्याधुनिक लेज़र तकनीक का इस्तेमाल होता है, जिससे नेत्र विशेषज्ञों को दृष्टिदोष को ठीक करने में आश्चर्यजनक रूप से सटीक और अनुमानित परिणाम मिलते हैं।
ड्राई आई की समस्या कम हो जाती है: चूंकि, ZEISS SMILE में कॉर्नियल फ्लैप की जरूरत नहीं होती, इसलिए इससे ड्राई आई की समस्या कम हो सकती है, जिससे ऑपरेशन के बाद रोगियों को ज्यादा आराम महसूस होता है। 

डॉ. सोनू गोयल, फेको रिफ्रैक्टिव सर्जन, डायरेक्टर, आनंद आई हॉस्पिटल,“ZEISS SMILE के साथ लेंटिक्यूल एक्सट्रैक्शन, उन लोगों के लिए एक गेम चेंजर के रूप में उभरा है, जोकि चश्मे से मुक्त जिंदगी जीना चाहते हैं। ये सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं है, यह लोगों को एक नई स्पष्टता और आजादी के साथ दुनिया को देखने की ताकत देता है। मैं इस लेंटिक्यूल एक्सट्रैक्शन की सलाह उन मरीजों को देता हूं जोकि अभी माइनस-पावर वाले चश्मे पहन  रहे हैं, चाहे वह स्फेयर या सिलिंडर में सुधार के लिए हो या फिर दृष्टिदोष के लिए। मेरे अनुसार, ZEISS SMILE द्वारा प्रदान की जाने वाली बेजोड़ सटीकता, इस अत्याधुनिक रिफ्रैक्ट्रिव तकनीक का पर्याय है। हर सटीक करेक्शन के साथ, मरीजों को साफ दिखाई देने लगता है। इस प्रक्रिया में एक छोटा-सा चीरा लगता है, जिससे हल्का जख्म होता है और यह जल्द ठीक हो जाता है। यह पहलू ध्यान देने वाला है कि इससे रोगी जल्द से जल्द अपने रोजमर्रा के काम कम से कम समय में शुरू कर सकते हैं। 

“इसके अलावा, यह साबित हुआ है कि जेडईआईएसएस के साथ लेंटिक्यूल एक्सट्रैक्शन, लंबे समय तक स्थिरता प्रदान करता है और परेशानियां ना के बराबर होती हैं, जो इसे दृष्टिदोष को ठीक करने के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनाता है। नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप ZEISS SMILE जिस तरह की पेशकश करता है, वह वाकई दिल को संतुष्टि देने वाला है। मेरा यह पक्का विश्वास है कि ZEISS SMILE, आधुनिक रिफ्रैक्टिव तकनीक का प्रतिनिधित्व करता है। लेंटिक्यूल आधारित प्रक्रिया को लेकर झुकाव तय है। मुझे ऐसा लगता है कि पूरी दुनिया में रिफ्रैक्टिव तकनीकें इस क्रांतिकारी दृष्टिकोण को अपना रही हैं।”

ZEISS SMILE की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जोकि दृष्टिदोष को दूर करने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास को दर्शाता है। इसकी सटीकता, सुरक्षा और तेज गति से रिकवरी, यह उन नेत्र विशेषज्ञों और रोगियों के लिए जरूरी विकल्प बनाता है, जो अपने रिफ्रैक्टिव दोषों को दूर करने के लिए एक विश्वसनीय और प्रभावी समाधान की तलाश कर रहे हैं। भारत और दुनिया भर में अपने निरंतर विकास और स्वीकार्यता के साथ, ZEISS SMILE लोगों को स्‍पष्‍ट विजन प्राप्त करने के तरीके को नया आकार दे रहा है और अनगिनत लोगों की जिंदगी को बेहतर बना रहा है।

ZEISS का चिकित्‍सा प्रौद्योगिकी प्रभाग भारतीय नेत्र रोग विशेषज्ञों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि ZEISS SMILE तक पहुंच का दायरा बढ़ सके और इस क्षेत्र में रोगियों को सबसे बेहतर परिणाम मिल सके। 

प्रमुख नेत्र रोग विशेषज्ञों, प्रतिष्ठित क्लीनिक तथा आई सेंटर्स के साथ सहयोग कर, ZEISS दृष्टिदोष को ठीक करने की इस अत्याधुनिक प्रक्रिया की मदद से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाना चाहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2025
नई दिल्‍ली: कंगाल पाकिस्‍तान ने हाल में अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में नाक कटाकर जितनी रकम पाई है, भारत को उससे कहीं ज्‍यादा का 'गिफ्ट' मिलने वाला है। अर्थशास्त्रियों का मानना…
 14 May 2025
नई दिल्ली: सरकार बैंकों और दूसरे संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर एक नई प्रक्रिया बना रही है, जिससे फ्रॉड के लिए इस्तेमाल होने वाले 'म्यूल' बैंक अकाउंट्स को सही समय में…
 14 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में तुर्की और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। इस कारण लोगों में इन देशों के खिलाफ नाराजगी है और…
 14 May 2025
नई दिल्ली: सोना तो सोना है। कोयला को भी औद्योगिक जगत में 'काला सोना' कहा जाता है। यूं तो भारत में कोयले की कमी नहीं है, लेकिन यदि क्वालिटी वाले या बढ़िया…
 14 May 2025
मुंबई: वैसे तो इस समय आईपीओ मार्केट सूना पड़ा है। चालू वित्त वर्ष का पहला मेनबोर्ड आईपीओ एथर एनर्जी का आया था। उसमें भी निवेशकों के हाथ जल गए थे। लेकिन अभी…
 14 May 2025
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) एशियन पेंट्स में अपनी 4.9% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार कंपनी 17 साल पहले किए गए निवेश से…
 14 May 2025
नई दिल्ली: एनसीआर के गुड़गांव से रियल एस्टेट से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। वहां स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स (Smartworld Developers) और ट्रिबेका डेवलपर्स (Tribeca Developers) मिल कर ट्रंप टावर-II प्रोजेक्ट को धरातल…
 14 May 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल था। निवेशक खुश थे। अप्रैल से अब तक विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार में लगभग 2 बिलियन डॉलर का निवेश किया…
 12 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर से आज शेयर बाजार में भारी तेजी आई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,200 अंक से अधिक उछल गया जबकि निफ्टी में भी करीब…
Advertisement