भोपाल । लाल परेड मैदान में "मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फार प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम" के दौरान शुक्रवार को सुबह 10 बजे से आवश्यकतानुसार मार्ग परिवर्तित रहेंगे।
इन मार्गों पर रहेगा यातायात का दबाव
रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क, लालपरेड मैदान की ओर, डीबी सिटी तिराहे से जेल रोड, लालपरेड मैदान की ओर, लिली चौराहे से जहांगीराबाद, लालपरेड मैदान की ओर मार्ग पर यातायात दबाव रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग
-लोक परिवहन यान के लिए- टी.टी. नगर न्यू मार्केट से रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-एक से होते हुये बोर्ड आफिस चौराहा, प्रेस काम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ईओडब्ल्यू आफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-एक, मैदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टाकीज होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगी।
- बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से टी.टी. नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें भारत टाकीज से होते हुये पुल बोगदा, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-एक ईओडब्ल्यू आफिस के सामने, बीएसएनएल तिराहा, प्रेस काम्प्लेक्स, बोर्ड आफिस चौराहे से होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगी।
दो पहिया वाहनो के लिए- रोशनपुरा चौराहा से बाणगंगा चौराहा- केएन प्रधान तिराहा पुराना मछलीघर-बटलापुरा मार्ग-पीएक्यू तिराहा वाले मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।











