अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय परिषद प्रबंधकारिणी ने किया तीन पदाधिकारियों का मनोनयन, समाजजनों ने दी बधाई

अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय परिषद प्रबंधकारिणी ने किया तीन पदाधिकारियों का मनोनयन, समाजजनों ने दी बधाई
- कोरकमेटी ने किया पदाधिकारी का चयन

भोपाल। अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय परिषद में संगठनात्मक विस्तार के तहत तीन प्रमुख पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। इस अवसर पर समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महासभा में श्री राकेश रघुवंशी जी को राष्ट्रीय कार्यकारी महासचिव, वीरेंद्र सिंह रघुवंशी को भोपाल जिला अध्यक्ष तथा सुजीत रघुवंशी को युवा जिला अध्यक्ष, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  
सुजीत रघुवंशी ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन से समाज में उत्साह का माहौल है। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने, युवाओं को समाज से जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
Advertisement