टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में यंग वारियर ने टाइटन एफसी को आसानी से 5-1 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में रोहतास एफसी ने क्रिमसन लायंस एफसी पर 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। दिन के तीसरे मुकाबले में एचएनएफसी ने बोल्ट एफसी को आसानी से 5-0 से परास्त किया। जबकि आखिरी मुकाबले में प्रिडेटर एफसी ने एक्रोबेट फुटबाल अकादमी को रोमांचक तरीके से 2-0 से शिकस्त दे दी। अकादमी के राहिल खान, अक्षत मिंज, अयान खान, अफ्फान खान और मेहुल धाकड़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर यंग वारियर-एचएनएफसी और प्रिडेटर एफसी-रोहतास एफसी के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ पुरुषोत्तम गौर तरण पुष्कर के संचालक डा. संतोष कटियार ने किया। इस अवसर पर एक्रोबेट फुटबाल अकादमी संचालक प्रतीक कटियार, कोच नवांश कुमार, पुरषोत्तम गौर स्विमिंग पूल के प्रबंधक एवं आयोजन सचिव ब्रजभान सिंह धाकड़ उपस्थित रहे। ब्रजभान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे है। भारी संख्या में दर्शक यहां पहुंच रहे है।
यंग वारियर, रोहतास, एचएनएफसी और प्रिडेटर टीमें जीतकर अगले दाैर में
भोपाल। पिपलानी स्थित पुरुषोत्तम गौर तरण पुष्कर स्थित टर्फ पर आयोजित इंडिपेंडेंट डे फुटसाल कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें यंग वारियर, रोहतास एफसी, एचएनएफसी और प्रिडेटर एफसी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
