Select Date:

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने ब्रह्माकुमारियों ने किया योग

Updated on 22-06-2023 02:44 AM
भोपाल शहर के व्यस्ततम मार्ग होशंगाबाद रोड में शनि मंदिर के पास आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर पीस ऑन स्ट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी जी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से पिछले कुछ वर्षों में सम्पूर्ण विश्व मे भारत के योग की पहचान बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जिन्हें क्षति पहुची है उन्हें सकारात्मक ऊर्जा से जीवन जीना का संबल मिलेगा। 

कार्यक्रम में होशंगाबाद रोड शनि मंदिर के पास के वाकिंग ट्रैक पर ध्याम मुद्रा में सैकड़ों ब्रह्माकुमार भाई बहनें श्वेत वस्त्र में योग मुद्रा में बैठ कर सकारात्मकता के प्रकम्पन फैला रहे थे। इसका उद्देश्य था कि सकारात्मक तरंगे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भरने में मददगार होंगी।
सकारात्मक जीवन जीने से वाहन चलाने वालों का मन एकाग्र होगा एवं   उनके जीवन से तनाव, व्यसन बुराइयां दूर होंगी एवं दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। 

इस अवसर पर जीतेन्द्र योगाचार्य जी ने योग प्रोटोकॉल के तहत सभी उपस्थितों को योग करवाकर उसके लाभ से भी अवगत करवाया।

कार्यक्रम में ब्लेसिंग हाउस सेवाकेंद्र प्रभारी बी के डॉ रीना दीदी ने कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज के सेवाकेन्द्रों में पिछले कई दशकों से प्रतिदिन प्रातः अमृतवेले 4 से 5 बजे एवं शाम 06.30 से 07.30 तक योग चलता है। इसके अतिरिक्त विचारों के ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए दिन में कई बार 3 मिनट के लिए योग करते हैं। कार्यक्रम में बी के रावेंद्र भाई ने बताया कि योग अर्थात जोड़। योग दिवस के माध्यम से आत्मा को परमात्मा से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। प्रकृति से संबंध बनाने का यह अच्छा माध्यम है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2025
भोपाल के बावड़िया कला में इस साल भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कुशवाहा एकता मंच के सदस्यों ने तीन दिन तक रंग, पिचकारी और संगीत के साथ…
 16 March 2025
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में आदिवासी परिवार के हमले में एक एएसआई की मौत हो गई। तहसीलदार के हाथ-पैर तोड़ दिए। टीआई समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हैं। गांव में धारा…
 16 March 2025
प्रदेश की 32 यूनिवर्सिटी में कुलगुरु की नियुक्ति सवालों के घेरे में है। इनमें से 15 में प्रभारी कुलगुरु नियुक्त किए गए हैं। इन्हें पद से हटाने के लिए मध्‍यप्रदेश…
 16 March 2025
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर की इनोवा कार में मिले 11 करोड़ रुपए कैश और 52 किलो सोने को अब आयकर विभाग सरकारी खजाने…
 16 March 2025
भोपाल के सुभाष नगर फाटक पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक हादसा हुआ, जिसमें 10 साल का बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसका हाथ…
 16 March 2025
नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के नए नियमों के तहत अब मेडिकल कॉलेजों में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच का संचालन अस्पताल प्रबंधन को ही करना होगा। इसी के तहत गांधी…
 16 March 2025
राजधानी भोपाल की 1283 लोकेशन पर एवरेज 18% तक कलेक्टर गाइडलाइन दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है। 19 मार्च की शाम तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे और 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की…
 16 March 2025
भोपाल। रंग डालने पर पिकअप वाहन के चालक ने युवक को कुचल दिया। युवक पिकअप वाहन के अगले पहिए और बंफर के बीच फंसकर 200 मीटर तक उसको घसीटता चला गया।…
 16 March 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर के बीच बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के आसार हैं।…
Advertisement