एसआइपी तैयार करने को उद्योग संघों के पदाधिकारियों की कार्यशाला आज

एसआइपी तैयार करने को उद्योग संघों के पदाधिकारियों की कार्यशाला आज
 Jabalpur : जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने की रैम्प योजना के तहत स्ट्रेटेजिक इनवेस्टमेंट प्लान (एसआइपी) तैयार करने सोमवार को दोपहर 1.30 बजे होटल कल्चुरी में सभी औद्योगिक संघों के पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई है।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि कार्यशाला में औद्योगिक संघों के पदाधिकारियों के साथ-साथ उनसे जुड़ी ईकाइयों के संचालक शामिल रहेंगे।

स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल आज से

नर्सिंग एसोसिएशन की कलमबंद हड़ताल सोमवार से शुरू हो ही है। हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर को लेकर मरीजों, नर्सिंग कर्मचारियों से बातचीत, वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर सिविल सर्जन से बातचीत रहेगी।

संस्कारधानी के शिवालयों में श्रावण मास के साथ ही जनमेदिनी उमड़ने लगी है। 10 जुलाई को प्रथम श्रावण सोमवार से ही श्री गुप्तेश्वर महादेव व बादशाह हलवाई मंदिर सहित अन्य शिवालयों में शिव का नित-नूतन श्रृंगार मन मोहने लगेगा। इसे लेकर मंदिर समितियों व पुजारियों ने विशेष तैयारी की है। भक्त भी मुक्तहस्त से सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। शिव महापुराण की गूंज से भी वातावरण को धर्ममय बनाने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Advertisement