Select Date:

लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की महिलाएँ होंगी आर्थिक रूप से सशक्त

Updated on 12-06-2023 06:02 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना में सिंगल क्लिक से 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के खाते में कुल 1209.64 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। पात्र महिलाओं के बैंक खाते में राशि पहुँचने पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की। महिलाओं का कहना था कि लाड़ली बहना योजना से महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और समाज में उनका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। योजना से लाभान्वित महिलाओं ने भविष्य में योजना की राशि 3000 रूपये तक बढ़ाये जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना था कि राशि का उपयोग वे आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर होने पर खर्च करेंगी।

जिला मुख्यालय धार की वार्ड नम्बर-18 की लाड़ली बहना खुशबू सोलंकी ने अपने बैंक खाते में 1000 रूपये की राशि पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई पर करेंगी। वार्ड नम्बर-19 की लाड़ली बहना ममता चौधरी और सैफाली वर्मा ने कहा कि 10 जून का दिन उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके लिये दिल से धन्यवाद दिया।

बुरहानपुर जिले के नेपा नगर की निवासी श्रीमती स्वाति ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की लाड़ली बहना योजना के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह 1000 रूपये की राशि मिलने से वे परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगी। उन्होंने नेपानगर के अपने वार्ड की सभी महिलाओं की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विदिशा जिले में लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद सभी लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। ग्राम रंगई की श्रीमती प्रियंका वर्मा का कहना था कि अब उन्हें वेतन की तर्ज पर हर माह 1000 रूपये की राशि मिलेगी। इस राशि को वे घर के आवश्यक कार्यों पर खर्च करेंगी। ग्राम बेरखेड़ी की श्रीमती ममता दुबे ने ऐतिहासिक निर्णय को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। जिला कलेक्टर ने योजना के संबंध में महिलाओं को बचत के महत्व के बारे में बताया।

भोपाल नगर केबागमुगालिया निवासी बहन ऋतु चौहान का योजना के क्रियान्वयन के बाद आत्म-विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने पति से रूपये माँगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह राशि वे बच्चों पर खर्च करेंगी। इसी वार्ड की ज्योति सोनी ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया। वे अब इस राशि का उपयोग जरूरी काम के लिये कर सकेंगी। इसी वार्ड की श्रीमती रीता भारती ने कहा कि यह राशि अब परिवार के लिये बड़ा सहारा बनेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
- भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह भोपाल l रंगोत्सव के अवसर पर *"होली मिलन समारोह"* प्रतिवर्षानुसार इस भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरु नगर पुलिस लाईन…
 15 March 2025
भोपाल के प्राइवेट बिजली नगर में होली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 13 मार्च को रात 11 बजे कॉलोनी में सामूहिक रूप से होलिका दहन का आयोजन…
 15 March 2025
राजधानी भोपाल में ड्राई डे यानी, शुष्क दिवस पर शराब दुकानें बंद रही, लेकिन कई जगहों पर अवैध तरीके से बेचते हुए लोग पाए गए। आबकारी विभाग की टीम ने…
 15 March 2025
पूरे मध्यप्रदेश में शुक्रवार को होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। उज्जैन में शुक्रवार तड़के सबसे पहले महाकाल ने होली खेली। पुजारियों ने उन्हें गुलाल लगाया। उज्जैन में…
 15 March 2025
मध्यप्रदेश में सरकारी गेहूं की खरीदी शनिवार से शुरू होगी। राजधानी में कुल 60 सेंटर बनाए गए हैं। पहले दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में गेहूं की अच्छी आवक…
 15 March 2025
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक डॉ. मधु शर्मा न केवल रेलवे की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, बल्कि समाज सेवा में भी समर्पित…
 15 March 2025
भोपाल के सीटीओ बैरागढ़ में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार की रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि…
 15 March 2025
भोपाल में जोन-1 की एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे और एसीपी सुरभी मीणा सहित क्राइम ब्रांच की टीम ने निलंबित टीआई जितेंद्र गढ़वाल के कहने पर निलंबित एएसआई पवन रघुवंशी को…
 15 March 2025
भोपाल। अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद…
Advertisement