सतर्क रहें प्रदेश की महिलाएं, गली-मोहल्लों में घूम रहे कांग्रेस के पाले कई नौशादः नेहा बग्गा
Updated on
02-06-2023 01:44 PM
भोपाल। खतरा सिर्फ एक नौशाद से नहीं है, कांग्रेस के पाले ऐसे कई नौशाद खान गली-मोहल्लों में नारी सम्मान योजना के फार्म भराते घूम रहे हैं। महिलाओं से उनकी व्यक्तिगत जानकारी ले रहे हैं और अवसर मिलते ही उनके साथ छेड़खानी और अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश की माता-बहनों से आग्रह है कि ऐसे लोगों से सावधान रहें, उन्हें कोई निजी दस्तावेज न दें। यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।
क्या ऐसे ही नारी सम्मान करते हैं कांग्रेसी?
दमोह में नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाने के दौरान युवा कांग्रेस नेता नौशाद खान को एक नाबलिग बच्ची के साथ छेड़खानी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से जानना चाहा है कि क्या कांग्रेस के लोग इसी प्रकार से नारी का सम्मान करते हैं ? सुश्री नेहा बग्गा ने कहा कि कांग्रेस की नारी सम्मान योजना एक छलावा है इस योजना की आड में महिलाओं से उनके जरूरी दस्तावेज लिए जा रहे हैं, जिसका कांग्रेस पार्टी को अधिकार नहीं है।
अपराधियों का सम्मान करती है कांग्रेस
सुश्री नेहा बग्गा ने कहा कि छेड़खानी के आरोप में पकड़ा गया नौशाद खान वही है, जिसके कमलनाथ के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एवं दमोह से कांग्रेस विधायक अजय टंडन, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के साथ फोटो कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उससे भी बड़ी बात यह है कि जिस नौशाद खान पर पॉस्को एक्ट का प्रकरण दर्ज हुआ है, उसे कांग्रेस ने प्रशंसा पत्र दे रखा है। आपराधिक कृत्य करने वाले लोगों का सम्मान करना और नारियों का अपमान करना कांग्रेसियों की आदत है।
घर में सांप पाल रही कांग्रेस
सुश्री नेहा बग्गा ने कहा कि कांग्रेस के नेता कैमरे के सामने नारी सम्मान की अच्छी अच्छी बातें करते हैं, परन्तु कांग्रेस अपने घर में इस तरह के सांप पालने का काम कर रही है, जो मौका मिलते ही डंसने से बाज नहीं आते। उन्होंने कहा कि इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है, क्योंकि नौशाद खान जैसे इन सांपों को सिखाने का काम दिग्विजय सिंह करते हैं। वही दिग्विजय सिंह इनके गुरु हैं, जो महिलाओं को टंच माल कहते हैं। इनके गुरु और संरक्षक वही कमलनाथ हैं, जो महिला को आइटम कहते हैं। इनके संरक्षक वही जीतू पटवारी हैं, जो महिलाओं को पैसा लेकर बिकने वाली बताते हैं।
महिला उत्पीड़न कांग्रेस की संस्कृति
सुश्री नेहा बग्गा ने प्रदेश की महिलाओं से नौशाद जैसे कांग्रेसियों से बच कर रहने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न कांग्रेस की संस्कृति रही है। कांग्रेस वही पार्टी है, जिसने तंदूर कांड को रचा था। यह वही कांग्रेस है, जिसमें सरला मिश्रा कांड रचा था। पार्टी के अंदर और पार्टी से बाहर भी कांग्रेस के लोग महिलाओं का उत्पीड़न करते रहे हैं और ऐसे लोगों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस के कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता कर रहे हैं।
अशोकनगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा के…
भोपाल नगर निगम में बंधक रखी जमीन को अवैध रूप से बेचने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने दिलीप बच्चानी, उसकी पत्नी हर्षिता बच्चानी और खरीदार प्रिया हरपलानी…
मध्यप्रदेश में 1 मई से 30 दिन तक कर्मचारियों के तबादले हो सकेंगे। मंगलवार को डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने तबादला नीति को मंजूरी दे दी। इसमें स्वैच्छिक तबादले भी…
अक्षय तृतीया पर भोपाल में सामूहिक विवाह सम्मेलन होंगे। फंदा में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। यहां पर 151 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे।इधर, अक्षय तृतीया पर कोई बाल विवाह न…
मध्यप्रदेश में वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम समाज आज रात सांकेतिक विरोध करेगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तहफ्फुज-ए-औकाफ की अगुआई में पूरे प्रदेश में मुस्लिम समाज से अपील…
भोपाल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का सख्त आदेश दिया।इस बीच मध्य प्रदेश में पाकिस्तानी…
भोपाल: हिंदू लड़कियों को फंसाने के बाद उनसे दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर दूसरी लड़कियों को फंसाने का दबाव बनाने वाले दरिंदों पर कानून का शिकंजा कसने लगा है। भोपाल पुलिस…
शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, आयुष परिसर मैनिट हिल्स भोपाल में स्थित "होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र" में महिलाओं में होने वाले मोटापे के ऊपर विशेष उपचार उपलब्ध है। यह…