इजरायल पर नहीं करेंगे हमला लेकिन माननी होगी शर्त... ईरान ने दी बड़ी धमकी, अमेरिका को पहुंचाया संदेश
तेहरान: ईरान ने दमिश्क के वाणिज्य दूतावास पर हुए हवाई हमले में अपने टॉप कमांडर की मौत के बाद इजरायल से बदला लेने की योजना में बदलाव किया है। ईरान ने कहा है कि वह इजरायल पर फिलहाल हमला नहीं करेगा, लेकिन इसके बदले में उसने एक बड़ी शर्त रखी है। अमेरिका को भेजे एक संदेश में तेहरान ने कहा है कि अगर गाजा में युद्धविराम होता है तो वह अपने कमांडर की मौत के जवाब में इजरायल पर हमला नहीं करेगा। ईरानी न्यूज आउटलेट जदेह ने एक अरब राजनयिक सूत्र के हवाले से ये जानकारी दी है।











