मोजतबा खामेनेई (56) को 8 मार्च को उनके पिता की हत्या के बाद नया सुप्रीम लीडर चुना गया था। मोजतबा को चुने जाने के बाद 5 महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक ईरानी सुप्रीम लीडर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए हैं। मोजतबा ने टीवी पर कोई भाषण भी नहीं दिया है। मोजतबा अप्रत्याशित तरीके से किसी से भी नहीं मिल रहे हैं। इससे विदेशी खुफिया एजेंसियों में यह सवाल उठने लगा है कि मोजतबा कहां हैं और क्या उनका ही ईरानी नेतृत्व पर कंट्रोल है या नहीं।
मोजतबा खामेनेई पर क्या बोली सीआईए ?
कुछ पूर्व खुफिया अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि ईरान किसी सुरक्षा झांसे का इस्तेमाल कर रहा हो। मोजतबा के लगातार गायब रहने की वजह से उनकी शारीरिक स्थित को लेकर भी सवाल उठ रहा है। कई रिपोर्टों में दावा है कि मोजतबा के शरीर को भी हमले के दौरान नुकसान पहुंचा है। इसके बाद सीआईए का कहना है कि मोजतबा जिंदा हैं और काम कर रहे हैं। ईरान के राष्ट्रपति भी कह चुके हैं कि वह मोजतबा से निजी तौर पर मिले हैं। मोजतबा के इस तरह से गायब रहने से सेना IRGC काफी ताकतवर हो गई है।











