Select Date:

भारतीय सेना में क्या अब कभी नहीं दिखेंगे गोरखा सैनिक? नेपाली राजदूत ने दिया बड़ा बयान

Updated on 26-07-2023 02:58 PM
काठमांडू: नेपाल ने अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में गोरखाओं की भर्ती पर रोक लगा रखी है। हालांकि यह मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने सोमवार को इससे जुड़ी जानकारी दी। फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल दोनों सरकारों के बीच इस मुद्दे पर कोई गंभीर चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस मामले पर बातचीत पूरी तरह से बंद हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि भारत ने अग्निपथ स्कीम के तहत एक नए प्रकार के तंत्र विकसित किए हैं और सेना नेपाल से भर्ती में उसी तंत्र का उपयोग करना चाहेगी। नेपाल लेकिन कुछ अलग चाह रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाल चाह रहा है कि पुरानी प्रणाली के तहत ही सबकुछ हो। उन्होंने कहा, 'यह पूरी तरह से खत्म नहीं है। लेकिन मैंने दोनों देशों के बीच इसपर कोई गंभीर चर्चा नहीं होते देखी है। इसलिए मैं कहूंगा यह विराम के चरण में है।'

नेपाल ने रोकी थी भर्ती

अग्निपथ योजना की शुरुआत के बाद नेपाल सरकार ने अगस्त 2022 में भारतीय सेना के लिए गोरखाओं की भर्ती रोक दी थी। तब नेपाल ने कहा था कि यह भर्ती ब्रिटेन-भारत-नेपाल त्रिपक्षीय समझौते के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। समझौते के मुताबिक 1947 में स्वतंत्रता के समय छह गोरखा रेजिमेंट भारतीय सेना का हिस्सा बनी थीं। आजादी के बाद सातवीं सेना गोरखा राइफल्स रेजिमेंट बनी। इन रेजिमेंटों में सैनिक मुख्य तौर पर भारत और नेपाल के जातीय गोरखा समुदायों से होते हैं। भारत की गोरखा रेजिमेंट में नेपाली 60 फीसदी हिस्सा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement