Select Date:

सिंगापुर में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी:सत्तारूढ़ PAP और विपक्षी वर्कर्स पार्टी में मुकाबला

Updated on 03-05-2025 02:57 PM

सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स पार्टी (WP) के बीच है। इन दोनों के अलावा कई अन्य छोटे दल भी चुनावी मैदान में हैं। इस चुनाव का रिजल्ट 4 मई को आ सकता है।

सिंगापुर के 33 निर्वाचन क्षेत्रों की 97 संसदीय सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी। इनमें सिंगल मेंबर कॉन्स्टिट्यूएंसी (SMC) और ग्रुप रिप्रेजेंटेशन कॉन्स्टिट्यूएंसी (GRC) शामिल हैं। GRC में 4-5 उम्मीदवारों की टीम चुनाव लड़ती है, जिसमें कम से कम एक अल्पसंख्यक समुदाय (मलय, भारतीय, या अन्य) का उम्मीदवार होना जरूरी है।

पीएम पद के प्रमुख दावेदार

लॉरेंस वॉन्ग: 15 मई 2024 को ली सीन लूंग की जगह लॉरेंस वॉन्ग ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री संभाला था। वो PAP के महासचिव भी हैं। इससे पहले वो वित्त मंत्री और उपप्रधानमंत्री के जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कोविड-19 के वक्त लिए गए फैसलों और आर्थिक नीतियों की वजह से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

हेंग स्वी कीट: सिंगापुर के उपप्रधानमंत्री हैं। वे PAP के सीनियर लीडर हैं। हेंग को पहले मजबूत दावेदार माना जाता था, लेकिन 2021 में उन्होंने स्वास्थ्य वजहों से प्रधानमंत्री पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया था। अगर किसी वजह से लॉरेंस वॉन्ग पीछे हटते हैं तो हेंग स्वी कीट प्रमुख उम्मीदवार बन सकते हैं।

प्रीतम सिंह: वर्कर्स पार्टी के प्रमुख प्रीतम सिंह भी सिंगापुर की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा हैं, हालांकि उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावना न के बराबर है, क्योंकि उनकी पार्टी सिर्फ 26 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। भारतीय मूल के प्रीतम सिंह की लीडरशिप में वर्कर्स पार्टी ने पिछले चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करते हुए 10 सीटें जीती थी।

इस साल फरवरी ने उनका नाम तब विवादों में घिर गया था जब सिंगापुर की एक अदालत ने उन्हें संसद में शपथ लेकर झूठ बोलने के दो मामलों में दोषी करार दिया था। इसके लिए उन पर 5,220 डॉलर के दो जुर्माने भी लगाए गए थे।

सिर्फ PAP ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही

चुनाव में 11 पार्टियां हिस्सा ले रही हैं, लेकिन सिर्फ PAP ही सभी 97 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि वर्कर्स पार्टी सिर्फ 26 सीटों के लिए चुनाव लड़ रही है। सिर्फ छह पार्टियां ही 10 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं​।

2020 के आम चुनाव में कुल 93 सीटों के लिए वोटिंग की गई थी, जिसमें PAP ने 83 सीटें जीती थीं, उसे 61.24% वोट मिले थे। जबकि वर्कर्स पार्टी ने 10 सीटें जीती थीं।

इस बार के चुनाव में आर्थिक विकास, रोजगार, बढ़ती महंगाई, हेल्थ, एजुकेशन और अल्पसंख्यक समुदाय की सरकार में हिस्सेदारी एक प्रमुख मुद्दा है।

सिंगापुर में मतदान करना एक सिविल ड्यूटी

सिंगापुर में 21 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों के लिए वोटिंग अनिवार्य है। 2020 के चुनाव में कुल 95.81% मतदान हुआ था। इस बार भी उम्मीद है कि वोटिंग परसेंट काफी हाई होगा, क्योंकि सिंगापुर में मतदान को सिविल ड्यूटी माना जाता है।

सिंगापुर में फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट सिस्टम का इस्तेमाल होता है, जिसमें सबसे ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार की जीत होती है।

भारतीय समुदाय को लुभाने की कोशिश PM वॉन्ग ने भारतीय समुदाय को रिझाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले कहा था कि भारतीय समुदाय की कहानी सिंगापुर की कहानी का हिस्सा है। दूसरी तरफ विपक्ष दल WP का फोकस युवा मतदाताओं और शहरी मध्यम वर्ग को लुभाने पर है।

प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उनकी PAP पार्टी इस चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। यह कदम भारतीय समुदाय के योगदान को मान्यता देने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

2020 के चुनाव में PAP ने भारतीय मूल के किसी नए उम्मीदवार को नहीं उतारा था, जिसके बाद इसे लेकर कई सवाल उठे थे। सिंगापुर की आबादी में भारतीय मूल के लोग संख्या 7.5% हैं, जबकि चीनी मूल के 75% और मलय मूल के 15% लोग हैं।

सिंगापुर में 65 साल से एक ही पार्टी की सरकार

सिंगापुर में पीपल्स एक्शन पार्टी (PAP) का 1959 से लगातार शासन रहा है। सिंगापुर की राजनीतिक सिस्टम को जापान (1955-1993, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी) की तरह "एक पार्टी सिस्टम" माना जाता है, जहां एक प्रमुख दल शासन करता है, और विपक्ष सीमित प्रभाव रखता है।

मेक्सिको की इंस्टीट्यूशनल रिवॉल्यूशनरी पार्टी (PRI, 1929-2000) के बाद PAP दूसरी सबसे लंबी अवधि तक सत्ता में रहने वाली पार्टी है।

सिंगापुर में पिछले 65 साल से कोई और पार्टी की सरकार नहीं बनी है। हालांकि सिंगापुर में कई और पार्टियां भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement