Select Date:

भारत के प्रज्ञान और चीन के रोवर में कितनी है दूरी, एक दम सही आंकड़ा आया सामने, मिलने का क्या है चांस?

Updated on 28-08-2023 01:49 PM
बीजिंग: भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर कर इतिहास रच दिया। दक्षिणी ध्रुव पर जाने वाला वह पहला देश बना। वहीं चांद पर जाने वाला भारत चौथा देश बना है। इसके अलावा चांद पर उतरने के अलावा भारत ने एक रोवर भी भेजा है। भारत का प्रज्ञान रोवर चांद पर मौजूद दो देशों के रोवर में से एक हैं। तो दूसरा रोवर किसका है? ये रोवर भारत के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी चीन का है। इस रोवर का नाम युतु-2 है। हालांकि चांद पर होने के बावजूद भी इनका आमना सामना कभी नहीं होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि इन रोवर के बीच 1891 किमी की दूरी है। चांद पर क्रैश हुए चंद्रयान-2 का मलबा खोजने वाले शनमुगा सुब्रमण्यम ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि आखिर यह दोनों रोवर एक दूसरे से कितने दूर हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि उनकी जानकारी के हिसाब से शायद पहली बार है जब चांद पर दो रोवर एक्टिव हैं। अभी तक दुनिया के एलीट स्पेस क्लब में अमेरिका, चीन और सोवियत संघ थे। लेकिन अब इसमें भारत की एंट्री हो गई है।


छह पहियों वाला है प्रज्ञान रोवर

भारत का प्रज्ञान रोवर छह पहियों वाला है। धरती पर तस्वीरें भेजने के लिए इसमें नेविगेशन कैमरा लगा है। विक्रम लैंडर से यह निर्देश प्राप्त करते हुए 500 मीटर तक चांद की सतह पर चलेगा। सबकुछ योजना के मुताबिक चल रहा है। प्रज्ञान के रास्ते में छोटी चट्टानें या ढलान कोई बड़ी बाधा नहीं पैदा कर रही। चीन का रोवर 2019 से ही सतह पर काम कर रहा है। वहीं भारत का प्रज्ञान सिर्फ 14 दिनों तक ही काम कर सकेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां प्रज्ञान है वहां रात होने पर तापमान माइनस 150 डिग्री तक पहुंच जाएगा, जिसमें रोवर का काम करना संभव नहीं।

चीन भेजेगा नया रोवर

चीन का युतु-2 रात होने पर स्लीप मोड में चला जाता है। इससे पहले चीन युतु रोवर चांद पर चला चुका है जो चीन के चांग'ई 3 लैंडर के जरिए चांद के ऑर्बिट में पहुंचा था। चीन का रोवर भी छह पहियों वाला है। इसकी रेंज 10 किमी है और यह 3 स्कॉयर किमी के एरिया को पृथ्वी के 90 दिनों में एक्सप्लोर कर सकता है। चीन का अगला रोवर चांग'ई -7 मिशन के जरिए भेजा जाएगा, जो 2026 में लॉन्च होगा। यह युतु-2 से बड़ा होगा। लेकिन इसकी बनावट समान ही होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2025
ढाका: भारत ने पहलगाम हमले के गुनहगारों को सजा देने के लिए पाकिस्तान और पीओके के अंदर घुसकर कार्रवाई की और आतंकवाद की 9 फैक्ट्रियों को तबाह कर दिया। इसके बाद से ही…
 09 May 2025
काबुल/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में अफगानिस्तान के लोग खुलकर भारत का समर्थन कर रहे हैं। अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले…
 09 May 2025
इस्लामाबाद: सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भले ही पाकिस्तान को भारत के साथ जंग में झोंक दिया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान में उनकी हैसियत और बढ़ा दी है। पाकिस्तानी…
 09 May 2025
मॉस्को: पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से भारत की सीमा की सुरक्षा करने वाले एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का मॉस्को में रूस की विक्ट्री डे परेड में शानदार प्रदर्शन किया…
 06 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को मिलने वाले 19 हजार करोड़ का फंड रोक रखा है। इसमें से कुछ पैसा बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल का भी है।ट्रम्प…
 06 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में पाकिस्तान से आतंकी संगठन…
 06 May 2025
भारत ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब पर बने सियाल और बगलिहार बांध के गेट बंद कर दिए हैं। इसके चलते पाकिस्तान जाने वाला चिनाब का पानी रुक गया है और वाटर…
 06 May 2025
इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों…
 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
Advertisement