सीएनएन से बातचीत में बाइडन ने कहा, 'मैंने बीबी (नेतन्याहू) और वार कैबिनेट को स्पष्ट कर दिया है कि यदि वे इन आबादी वाले केंद्रों में जाते हैं तो उन्हें हमारा समर्थन नहीं मिलेगा।' इससे पहले बुधवार को रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अमेरिकी कमेटी को बताया था कि राफा पर चिंताओं के कारण अमेरिका ने इजरायल को पेलोड युद्ध सामग्री की एक खेप रोक दी है।
हम इजरायल को हथियारों की सप्लाई नहीं करेंगे... बाइडन ने नेतन्याहू को दिया झटका, राफा में अभियान पर बता दी रेड लाइन
वाशिंगटन: गाजा में जारी अभियान के बीच अमेरिका ने इजरायल के लिए हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसकी पुष्टि की है। सीएनएन को दिए एक विशेष इंटरव्यू में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहली बार कहा कि अगर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राफा में बड़े ऑपरेशन का आदेश दिया तो वह इजरायल को अमेरिकी हथियारों की खेप रोक देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, अगर इजरायल राफा के आबादी वाले इलाके में हमास के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू करता है तो उनका प्रशासन उसका समर्थन नहीं करेगा।











