भोपाल से विजय पटेल, आदित्य खरे, वाणी जैन, अन्वी खंडूरी मप्र तैराकी टीम में शामिल

भोपाल से विजय पटेल, आदित्य खरे, वाणी जैन, अन्वी खंडूरी मप्र तैराकी टीम में शामिल

भोपाल। भुवनेश्वर में 16-20 अगस्त तक आयोजित होने वाली 39वीं सब - जूनियर और 49वीं जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की टीम घोषित कर दी गई है। भोपाल से विजय पटेल , आदित्य खरे, वाणी जैन, अन्वी खंडूरी शामिल है। मध्ययप्रदेश तैराकी संघ के सचिव जय वर्मा ने बताया की सब जूनियर में आठ तैराक और जूनियर में अठाईस तैराक खिलाड़ियों का चयन नीमच में हुई राज्य तैराकी प्रतियोगिता के आधार पर हुआ है। भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि हमारे चारों खिलाड़ी राजधानी के प्रकाश तरण पुष्कार में अभ्यास कर रहे है। यह सभी खिलाड़ी पदक के दावेदार है।

मप्र टीम इस प्रकार है

ग्रुप 3बालक-बालिका: कृशिव जोशी, रुद्रांश शर्मा, निलय गोयल, संभवी सिंह, पहल साहू, श्रुति अग्रवाल, माही जोशी, आश्मी कटारिया। कोच वेदांत कास्बे।

ग्रुप 2बालक-बालिका: प्रियामवद राठौड, श्लोक गुजेरा, ताहा चंद्ररुवाला, कौशिक परमार, कबीर बल्हारा, विजय पटेल, सम्राट मित्तल, अविका दश, जारा रंगवाला, श्याना पचोली, अनंवी खंडुरी, वाणी जैन, कनकश्री धारवाल, मैत्री टोंडे। कोच विवेक वर्मन

ग्रुप1 बालक-बालिका: अबीर मेहता, प्रांजल पांडेय, ध्रुव खंडेलवाल, नितांश जैन, सिद‌धांत सिंह जादोन, आदित्य खरे, आयुष्मान सिंह, कृष्णानु करुण, आयुष्मान दुबे, कोपल राय, दर्पण सिरोही, काव्या वर्मा, भूमि अग्रवाल, मानवी श्रीवास्तव, आकाश चौधरी व जमना पटेल।

Advertisement