Select Date:

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश एक दूसरे की स्थानीय संस्कृति को देंगे बढ़ावा

Updated on 14-06-2023 05:49 PM

सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संस्कृति संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य के बीच समझौता ज्ञापन हुआ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के मुख्य आतिथ्य और उत्तर प्रदेश के मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह एवं संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य में लखनऊ में गांधी सभागार, राजभवन में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला और प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन उत्तर प्रदेश श्री मुकेश कुमार मेश्राम ने हस्ताक्षर किए। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह और उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री अश्वनी कुमार पांडे भी उपस्थित रहे।

एक-दूसरे की स्थानीय संस्कृति को देंगे बढ़ावा

एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान की गतिविधियों के अंतर्गत दोनों राज्य एक-दूसरे की स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देंगे। समझौता ज्ञापन अनुसार उत्तर प्रदेश दिवस-24 जनवरी और गणतंत्र दिवस-26 जनवरी को उत्तर प्रदेश में मध्यप्रदेश राज्य के कलाकारों का समूह सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देगा। वही मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के कलाकारों का समूह मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे। दोनों राज्यों द्वारा संयुक्त रूप से आर्ट कम्पटीशन, एग्जिबिशन, सेमिनार, ड्रामा और थिएटर आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त आयोजन करने पर मेजबान राज्य स्थानीय आतिथ्य की व्यवस्था करेगा, वहीं आने वाला राज्य यात्राओं का खर्चा उठाएगा।

दोनों ही प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं पर आधारित पुस्तक का निर्माण करेंगे और एक-दूसरे के प्रदेश के शैक्षिक संस्थानों में प्रदर्शित और वितरित करेंगे। दोनों ही प्रदेश अपने-अपने प्रदेश में एक-दूसरे के स्थानीय टीवी और रेडियो चैनल का प्रसारण करेंगे। 

समझौता ज्ञापन की अवधि 3 वर्ष की है, जिसे आपसी सहमति से 3 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा। समझौता ज्ञापन से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार एक दूसरे के संबंध को और अधिक मजबूत कर सकेंगे। इस तरह के समझौतों से राज्य के नागरिक को भारत की विविधता को समझने, सराहना करने, समृद्ध बनाने और भारतीय संस्कृति रीति-रिवाजों और परंपराओं को जानने-समझने का अवसर प्राप्त होगा। 

लखनऊ में पर्यटन के मार्केटिंग कार्यालय का हुआ शुभारंभ

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रचार उत्तर प्रदेश में करने के लिए मंत्री सुश्री ठाकुर ने लखनऊ में हजरतगंज में होटल गोमती में पर्यटन के मार्केटिंग कार्यालय का शुभारंभ किया गया। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी समय में वाराणसी और अयोध्या में भी मार्केटिंग कार्यालय खोले खोले जाने की योजना है। मार्केटिंग कार्यालय में कॉफी टेबल बुक, ब्रोशर, लीफलेट्स, मध्यप्रदेश मैप आदि से प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी और सेवाओं के बारे में उत्तर प्रदेश के निवासियों को बताया जाएगा। साथ ही पर्यटन निगम के होटल, रिसोर्ट, बोट क्लब के साथ उपलब्धियों, नवाचार और गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी। इससे उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2025
मप्र का पहला कंजर्वेशन रिजर्व बैतूल जिले में सतपुड़ा और मेलघाट टाइगर रिजर्व के बीच में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले मप्र वन्य प्राणी संरक्षण बोर्ड ने इसकी…
 17 March 2025
मप्र में सहारा समूह की बहुमूल्य जमीनों की सस्ते दाम में खरीदने और भुगतान में अनियमितता का बड़ा खुलासा हुआ है। पहले भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों…
 17 March 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत के दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने करीब 80 से…
 17 March 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 मार्च को विधानसभा में ये बयान दिया था। इसके साथ ही सीएम ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही कर्मचारियों के प्रमोशन…
 17 March 2025
भोपाल के निशातपुरा इलाके में 9 साल की मासूम से बैड टच का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार धुलेंडी के दिन की है। होली पर रंग-गुलाल चल रहा था,…
 17 March 2025
स्पेशल डीजी रेल और पूर्व मुख्य सचिव कृपाशंकर शर्मा के बेटे मनीष शंकर शर्मा का असमय निधन हो गया है। वे उपचार के लिए दिल्ली गए थे। वहीं उन्होंने अंतिम…
 17 March 2025
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में प्राइवेट जॉब करने वाली युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का रिश्ते का भाई है। युवक ने युवती को…
 17 March 2025
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा एतराज जताया है। सारंग…
 17 March 2025
भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। इससे दिन के…
Advertisement