ATM खा रहा है यूपीआई! 5 साल में पहली बार कम हुए एटीएम, जानें गांवों में कितना रहा असर

ATM खा रहा है यूपीआई! 5 साल में पहली बार कम हुए एटीएम, जानें गांवों में कितना रहा असर
नई दिल्ली: कम से कम पांच साल में पहली बार देश में एटीएम की संख्या में गिरावट आई है। सरकार ने सोमवार को संसद में यह जानकारी दी। दिलचस्प बात है कि महानगरों, शहरों और कस्बों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी एटीएम की संख्या में कमी देखी गई है। सितंबर 2024 के अंत में देश में एटीएम की संख्या 2,55,078 थी जबकि एक साल पहले यह 2,57,940 थी। इस तरह इनकी संख्या में 1% से थोड़ा अधिक गिरावट आई है। सबसे अधिक 2.2% की गिरावट ग्रामीण क्षेत्रों में देखी गई, जहां सितंबर के अंत में यह संख्या घटकर 54,186 रह गई। संसद में साझा किए गए आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि इस अवधि के दौरान महानगरों में एटीएम की संख्या में 1.6% की गिरावट दर्ज की गई और यह संख्या 67,224 रह गई।
Advertisement