नए साल में नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच चल सकती है राजधानी एक्सप्रेस, जानिए पूरी डिटेल
नई दिल्ली: नए साल में नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच सीधी राजधानी एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकता है। कटरा से संगलदान के बीच रेलवे ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है। दो फेज में इस प्रोजेक्ट को चलाया जा रहा था, जिसमें पहले फेज में रियासी से संगलदान के बीच बने ट्रैक का सीआरएस इंस्पेक्शन का भी काम पूरा हो चुका है। दूसरे फेज में रियासी से कटरा के बीच भी ट्रैक बिछाई जा चुकी है। 5 जनवरी को इस रूट का सीआरएस इंस्पेक्शन होना है। सीआरएस के एनओसी के बाद इस रूट पर नए साल में ट्रेनों का परिचालन शुरू होने की पूरी संभावना है। इससे श्रीनगर और नई दिल्ली रेलवे ट्रैक से जुड़ जाएंगे और इस रूट पर भी राजधानी एक्सप्रेस दौड़ने लगेगी।











