मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 11 महीने के निचले स्तर पर, क्या कहते हैं जानकार

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 11 महीने के निचले स्तर पर, क्या कहते हैं जानकार
नई दिल्ली: नवंबर में भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ गिरकर 56.5 पर आ गई। ये पिछले 11 महीनों में सबसे नीची है। ऑर्डर में धीमी बढ़ोतरी के बीच महंगाई के दबावों के कारण ग्रोथ सीमित रही। सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। एचएसबीसी इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) अक्टूबर में 57.5 था जो नवंबर में 11 महीने के निचले स्तर 56.5 पर आ गया। PMI की भाषा में, 50 से ऊपर का आंकड़ा ग्रोथ को दिखाता है, जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा गिरावट को।
Advertisement