पेरू में प्राचीन मंदिर में अनोखी खोज, पुरातत्वविदों को मिला 3000 साल पुराना गलियारा, खुलेंगे और भी रहस्य
Updated on
14-07-2023 02:08 PM
लीमा: पेरू में काम करने वाले पुरातत्वविदों ने 3000 साल पुराने एक सीलबंद गलियारे का पता लगाया है। इसे कॉन्डर्स पैसेजवे कहा जा रहा है, जो संभवतः प्राचीन चाविन संस्कृति से संबंधित एक विशाल मंदिर परिसर के अंदर बाकी कमरों की ओर जाता है। यह जहग पेरू की राजधानी लीमा से 306 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित चाविन डी हुआनतार पुरातत्व स्थल है। ये संस्कृति के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक है, जो लगभग 1,500 से 500 ईसा पूर्व में विकसित हुआ है।
चाविन अपनी उन्नत कला के लिए प्रसिद्ध हैं, जिनमें आम तौर पर पक्षियों और बिल्लों के चित्र बने होते हैं। ये पेरूवियन एंडीज के उत्तरी हाइलैंड्स में पहले गतिहीन कृषक समुदायों में से एक हैं। ये इंका साम्राज्य के सत्ता में आने से 2,000 साल से भी पहले रहते थे। चाविन की लेटेस्ट खोजें मंदिर के दक्षिणी हिस्से के अंदर एक गलियारे पर केंद्रित हैं। पुरातत्वविदों का मानना है कि संरचनात्मक कमजोरी के कारण इसे सील कर दिया गया था। लेकिन अब यह चाविन के शुरुआती दिनों की एक झलक पेश करता है।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद् जॉन रिक ने बताया, 'हमारे पास यहां जो कुछ भी है वह समय में रुका हुआ है।' मई 2022 में गलियारे का दरवाजा खोला गया। यहां लगभग 17 किग्रा का एक बड़ा सिरेमिक का टुकड़ा मिला है, जिस पर कोंडोर पक्षी का सिर, और पंख बना है। गलियारे में एक सिरामिल के कटोरे के साथ इसे पाया गया। कोंडोर दुनिया के सबसे बड़े पक्षियों में से एक हैं। यह प्राचीन एंडियन संस्ककृतियों में शक्ति और समृद्धि से जुड़ा था।
रोबोट कैमरों से हुई खोज
मंदिर परिसर में छतों के साथ-साथ गलियारों का भी नेटवर्क है। इसे हाल ही में खोजा गया है। रिक ने कहा कि मंदिर परिसर के अधिकांश हिस्से की खुदाई अभी भी बची हुई है। कॉन्डर्स पैसेजवे को सबसे पहले रिक की टीम ने ही खोजा था। रोबोट पर लगे कैमरों का इस्तेमाल करके इसकी जांच की गई, ताकि पहले से ही जर्जर ढांचे को और भी ज्यादा नुकसान न हो। यूनेस्को ने 1985 में चाविन डी हुआनतार को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…