टीटीपी ने बढ़ाए हमले, अफगान तालिबान भी दिखा रहा आंख... पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट ने शहबाज सरकार को धो डाला

टीटीपी ने बढ़ाए हमले, अफगान तालिबान भी दिखा रहा आंख... पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट ने शहबाज सरकार को धो डाला
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में हालिया समय में टीटीपी ने एक के बाद एक हमलों को अंजाम दिया है। खासतौर से पाक सेना और सुरक्षाबलों के ठिकाने इस संगठन के निशाने पर रहे हैं। पाकिस्तान का कहना है कि टीटीपी को अफगानिस्तान में पनाह मिल रही है। पाक सरकार के बार बार आग्रह के बावजूद काबुल की सत्ता पर काबिज तालिबान ने टीटीपी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। अफगान तालिबान ने साफ कर दिया है कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। इससे दोनों मुल्कों के संबंध भी खराब हो रहे हैं। पाकिस्तान की पत्रकार आरजू काजमी ने रिटायर ब्रिगेडियर और डिफेंस एक्सपर्ट सैयद नाजिर से इस पूरे मुद्दे पर बात की है।
Advertisement