भोपाल। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के गोल्डन जुबली वर्ष मे बीएचईएल इकाई के तत्वावधान में सदस्यों के लिए 06 अगस्त 2023 रविवार को एक दिवसीय भोपाल से चिड़ी-खो नरसिंगढ़ में 10 किमी की मानसून ट्रेकिंग के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह ट्रेकिंग कोटरा से सहस्त्रधारा वॉटर फॉल एवं काली मंदिर तक किया गया। ये रोमांचकारी एवं अद्भुत नैसर्गिक सौंदर्य भ्रमण के ट्रेकिंग के नेतृत्व दीपेंद्र अग्रवाल, बी आर नायडू एवं सतेन्द्र कुमार द्वारा किया है। इस अतिआनंद के साथ सफलतापूर्वक संपन्न ट्रेकिंग कार्यक्रम में 90 ट्रेकर्स ने भाग लिया जिसमें मातृशक्ति एवं युवा ट्रेकर्स ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। टीम लीडर सतेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी ट्रेकर्स इस 10 किलोमीटर के ट्रेक में नैसर्गिक सौंदर्य के साथ साहसिक गतिविधियों में बहुत ही उत्साह एवं रोमांचित होकर भाग लिया। पर्वत श्रृंखलाओं की चढ़ाई के साथ, कंदराओं, गुफाओं एवं सहस्त्रधारा एवं जल कुंडों का खूब लुफ्त उठाया। ट्रेकिंग पूर्ण करने के पश्चात स्नान कर कोटरा माता मंदिर, माँ काली से दर्शन कर आशीर्वाद लिया। ट्रेकिंग कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से दीपेन्द्र अग्रवाल सचिव, बी आर नायडू, शैलेश अग्रवाल, सतेन्द्र कुमार, रमेश कुराडिया, मनोज राय, आर के आर्या, रामनंदन सिंह, अनिल कुमार, यू पी शर्मा, हरिओम, प्रशांत महतो, विरेन्द्र श्रीवास, शैलेन्द्र ठाकुर, जेपी गुप्ता, भास्कर, संतोष पल, मनोज यादव, हंसराज कटारे, हरिशंकर, शमशुल, भवानी, जितेश, अश्वनी एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
नैसर्गिक सौंदर्य के साथ दुर्गम प्राकृतिक वादियों सहस्त्रधारा में यूथ होस्टल भेल इकाई का ट्रेकिंग सम्पन्न।
