Select Date:

नोएडा एयरपोर्ट के पास सस्ते में लेना है प्लॉट तो आज है अंतिम दिन, यहां जानिए पूरी डिटेल

Updated on 01-09-2023 02:37 PM
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब नोएडा के जेवर में एयरपोर्ट का काम जोरशोर से चल रहा है। इसके साथ ही इसके आसपास प्रॉपर्टी की कीमत आसमान पर पहुंच चुकी है। ऐसे में आपके पास सस्ते में प्लॉट पाने का आज आखिरी मौका है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) जेवर एयरपोर्ट के करीब 1,181 प्लॉट बेच रही है। इसमें इंडिपेंडेंट हाउस के लिए प्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं। बुधवार शाम तक पोर्टल पर 1.73 लाख लोग इसके लिए आवेदन कर चुके थे। इस योजना को 8 अगस्त को लॉन्च किया गया था और आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी एक सितंबर 2023 है। 18 अक्टूबर 2023 को ड्रॉ के जरिए आवेदन खोले जाएंगे।

बुधवार तक के आंकड़ों के मुताबिक 1.23 लाख ऑनलाइन फॉर्म खरीदे गए हैं और 1.1 लाख आवेदन जमा किए गए हैं। वहीं 78,290 आवेदकों ने 10% बयाना राशि का भुगतान भी किया है। इस योजना में मिल रहे आवासीय भूखंड सात अलग-अलग आकार के हैं। इस योजना में 120 वर्गमीटर से लेकर 2000 वर्गमीटर तक के प्लॉट हैं। कुल 1181 प्लॉट्स में से 919 प्लॉट्स जनरल कैटिगरी के लिए है। बाकी किसानों तथा अन्य कैटिगरी के लिए रिजर्व हैं। यमुना अथॉरिटी के ये प्लॉट्स यमुना सिटी के सेक्टर-16, 17 और 20 में हैं।

कितनी है कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जगह पर प्लॉट्स के रेट 24 हजार 600 रुपये प्रति वर्गमीटर रखा गया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहीं से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इस योजना में प्लॉट खरीदने के लिए आपको आवेदन के समय प्लॉट की कीमत का 10 फीसदी पैसा जमा करना होगा। अगर आप 120 मीटर का प्लॉट खरीदना चाहते हैं तो आपको करीब 2 लाख 95 हजार 200 रुपये जमा करने होंगे। इसी तरह से बड़े प्लॉट के लिए ज्यादा पैसे जमा करने पड़ेंगे।

जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य इन दिनों फुल स्विंग में चल रहा है। एक बार जब यह एयरपोर्ट चालू हो जाएगा तो आसपास के जमीन के भाव आसमान में पहुंचने की बात की जा रही है। इसी वजह से यहां पर प्लॉट खरीदने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चलते इस जगह की कीमत आने वाले समय में काफी बढ़ सकती है। हाल के दिनों में जेवर एयरपोर्ट के करीब प्रॉपर्टी के दाम काफी तेजी से बढ़े हैं। जेवर एयरपोर्ट के आसपास विकास के कई काम हो रहे हैं। YEIDA देश की पहली पॉड टैक्सी सेवा शुरू करने पर भी काम कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2025
नई दिल्ली: ऑल-इलेक्ट्रिक वाहन (EV) टैक्सी सर्विस BluSmart के अचानक बंद होने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) इलेक्ट्रिक वीइकल (EV) कंपनियों से जुड़े कुछ डिजिटल वॉलेट्स की बारीकी से जांच कर…
 16 May 2025
नई दिल्ली: भारत के साथ हाल में हुई तनातनी में तु्र्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। लेकिन इस दोस्ती के लिए अब उसे भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।…
 16 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल को भारत में प्रोडक्शन बंद करने को कहा है। कंपनी चाइना प्लस वन नीति के तहत भारत में आक्रामक तरीके…
 16 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो चुका है। इस संघर्ष में पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्की का तो हमने इलाज कर दिया है। वहां की कंपनी सेलेबी की दुकान…
 15 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी बोइंग के शेयरों में बुधवार को शानदार तेजी आई। कंपनी को कतर एयरवेज से एक बहुत बड़ा ऑर्डर मिला है। इसे अब तक की सबसे बड़ी डील…
 15 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने Apple Inc. के टिम कुक से भारत में प्लांट बनाना बंद करने को कहा है। आईफोन बनाने वाली यह कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर…
 15 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान हाल में जंग के मुहाने पर पहुंच गए थे। इस तनातनी में तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तुर्की ने पाकिस्तान…
 15 May 2025
नई दिल्ली: पाई नेटवर्क क्रिप्टोकरेंसी इस समय काफी चर्चा में है। यह चर्चा इसकी तेजी से बढ़ती और गिरती कीमत को लेकर है। कभी पाई कॉइन की कीमत रातों रात आसमान पर पहुंच जाती है…
 14 May 2025
नई दिल्‍ली: कंगाल पाकिस्‍तान ने हाल में अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में नाक कटाकर जितनी रकम पाई है, भारत को उससे कहीं ज्‍यादा का 'गिफ्ट' मिलने वाला है। अर्थशास्त्रियों का मानना…
Advertisement