हॉट स्पाॅट चिह्नित करने बनायी रणनीति
इसमें हॉट स्पॉट चिह्नित करना, खुफिया तंत्र को मजबूत करना, पड़ोसी राज्यों से समन्वय बढ़ाना, शिक्षण संस्थानों के आसपास ड्रग फ्री जोन का सख्ती से पालन, प्रभावी विवेचना के माध्यम से संगठित नेटवर्क एवं मुख्य अपराधियों तक पहुंचना, जिला स्तरीय एनकोर्ड समितियों की नियमित बैठकें करने पर जोर दिया गया है।
राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान
डीजीपी ने कहा कि 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी, है जरूरी-2.0" को केवल सरकारी अभियान तक सीमित न रखते हुए जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए। साइबर ठगी पर 72 घंटे में एफआईआर अनिवार्य अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर ए साईं मनोहर ने साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्रवाई के संबंध में समीक्षा की।
उन्होंने 25 हजार रुपये से अधिक की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में 72 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से ई-जीरो एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। साइबर हॉट स्पॉट की पहचान कर अपराध रोकने के लिए विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।











