यह रेल भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी। होली स्पेशल ट्रेन 09335 इंदौर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन दिनांक 15, 22 एवं 29 मार्च को इंदौर से रात 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 3:30 बजे संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना एवं रास्ते के अन्य स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन रविवार 7 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन 09336 हावड़ा-इंदौर होली स्पेशल ट्रेन 17, 24 एवं 31 मार्च को हावड़ा स्टेशन से रविवार सुबह 11:05 बजे प्रस्थान कर रास्ते के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सोमवार को दोपहर 1:00 बजे संत हिरदाराम नगर एवं शाम 6:20 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी।











