मरुप्रदेश बना 'हरियालो राजस्थान', समय से पहले 10 करोड़ का यह कीर्तिमान जान आप भी होंगे गदगद
Updated on
16 Sep 2026, 02:22 PM
जयपुर: मरू प्रदेश के नाम से विख्यात राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है। प्रदेश में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 10 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर लिया गया है।सीएम भजनलाल शर्मा ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने पर्यावरण संरक्षण को भावनात्मक जुड़ाव से जोड़ते हुए देशभर में व्यापक जनचेतना का निर्माण किया है। राजस्थान में हरियालो राजस्थान अभियान के माध्यम से इस भावना को व्यापक जनअभियान का स्वरूप मिला है।