चोरी करने पर इंसानों को खा जाती है ये जनजाति, इस अंग को छोड़कर हर चीज को बना लेते हैं निवाला
Updated on
22-08-2023 12:57 PM
पोर्ट मोरेस्बी: दुनिया आज के समय आधुनिक हो गई है। लेकिन अभी भी कई इलाके ऐसे हैं जो पूरी तरह अलग हैं। यहां जाने पर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप 21वीं सदी में नहीं बल्कि पाषाण काल में आ गए हैं। ड्रू बिंस्की नाम के यूट्यूबर पापुआ न्यू गिनी के ऐसे कबीले में पहुंचे जहां इंसानों को मार कर लोग खा जाते हैं। पापुआ न्यू गिनी में कोरोवाई लोग आज भी वैसे रहते हैं, जैसे इंसान पाषाण काल के समय रहते थे। उनके शरीर पर आपको बेहद कम या फिर न के बराबर कपड़े मिलेंगे। ये लोग तीर और कमान के जरिए शिकार करते हैं।
1974 में पहली बार दक्षिणी पापुआ और हाईलैंड पापुआ के प्रांतों में मानवविज्ञानी गए। इससे पहले कोरोवाई लोगों को यह पता नहीं था कि उनके अलावा पृथ्वी पर कोई और भी रहता है। ड्रू ने मोमुना जनजाति के बीच एक अच्छा खासा समय बिताया, जहां उसे कोरोवाई लोगों के बारे में हैरान करने वाली जानकारी मिली। ड्रू ने कहा, 'मुझे यहां आकर पता चला कि कोरोवाई लोग इंसानों को स्वाद या पोषण के लिए नहीं खाते। बल्कि यह एक सजा होती है।' उन्होंने कहा कि अगर कोई कुछ चुरा लेता है तो यह लोग उसे आग में जला कर खा लेते हैं।
इंसानों को मार कर खा जाते हैं
कोरोवाई लोगों का यह भी मानना है कि खाकुआ नाम का एक राक्षस इंसानी दिमाग पर कब्जा कर सकता है और उन्हें अंदर से खा लेता है, जिसके कारण इंसान डायन में बदल जाता है। वह मानते हैं कि जिस किसी पर भूतप्रेत का साया हो, उसे मारकर खा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोवाई लोग बीमारियों से होने वाली रहस्यमय मौतों के लिए खाकुआ को जिम्मेदार मानते हैं। उनका कहना है कि ये राक्षस इंसानों का रूप धारण कर लेता है। वह जनजाति का विश्वास हासिल करने के लिए दोस्तों या परिवार के सदस्यों के रूप में खुद को दिखाते हैं।
इस अंग को नहीं खाते
उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी व्यक्ति को खाकुआ मान लिया जाए तो उसे भी मार डाला जाता है। यह आदिवासी इंसानी मांस के स्वाद की तुलना जंगली सूअर या एमू से करते हैं। आदिवासी लोग बाल, नाखून और लिंग छोड़कर शरीर के बाकी हिस्सों को खा जाते हैं। 13 साल से कम उम्र के बच्चे इन्हें नहीं खा सकते, क्योंकि उनका मानना है कि ये लोग भी खाखुआ के असर से प्रभावित हो सकते हैं। कोर्नीलियस नाम के गाइड ने इस कबीले का विश्वास जीतने का अनोखा अनुभव साझा किया। उसने कहा कि एक बार कबीले वालों ने उसे मांस का टुकड़ा दिया और कहा कि ये इंसान का है। अगर वह खा ले तो उनके साथ रह सकता है और उसने फिर वैसा ही किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को मिलने वाले 19 हजार करोड़ का फंड रोक रखा है। इसमें से कुछ पैसा बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल का भी है।ट्रम्प…
भारत-पाकिस्तान के बीच यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में पाकिस्तान से आतंकी संगठन…
इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…