इंपीरियल ब्लू भारत का तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड है। हालांकि अब इसका मालिकाना हक फ्रांस की कंपनी पेरनोड रिकार्ड (Pernod Ricard) और ब्रिटेन की कंपनी डियाजियो (Diageo) के पास है। इस ब्रांड को पेरनोड रिकार्ड से खरीदने के लिए इनब्रू बेवरेजेज प्रमुख दावेदार है।
इनब्रू बेवरेजेज खरीद चुकी है कई कंपनी
वहीं दूसरी ओर इनब्रू बेवरेजेज की तरह व्हिस्की ब्रांड को खरीदने में टीपीजी भी पीछे नहीं है। इसने पिछले कुछ वर्षों में म्यांमार, तुर्की और चीन में कई शराब कंपनियों को खरीदा और बेचा है।
अब ये दोनों कंपनियां भारतीय ब्रांड आईबी को खरीदने की होड़ में है। इनब्रू बेवरेजेज ने पिछले हफ्ते बोली पेश की है। वहीं टीपीजी कैपिटल ने भी आईबी को खरीदने का प्रस्ताव दिया है। जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आईबी के लिए अंतिम बोलियां लगाई जाएंगी।
क्या है कंपनी का मूल्यांकन?
जानकारों का कहना है कि कंपनी का मार्जिन बढ़ती इनपुट कीमतों के बीच कम हो गया है। इस वजह से भी कई कंपनियों ने इससे दूरी बनाई। अधिकांश ने ब्रांड का मूल्य 5500-6500 करोड़ रुपये (500-550 मिलियन डॉलर) आंका है।











