दुनिया ने माना पूरा कश्मीर भारत का! यूएई के डिप्टी पीएम ने जारी किया नक्शा, पाकिस्तान को लगी मिर्ची
Updated on
16-09-2023 04:08 PM
इस्लामाबाद: यूएई के डिप्टी प्रधानमंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान ने भारत-मिडल ईस्ट-यूरोप आर्थिक गलियारे का एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो पर अब पाकिस्तान भड़क गया है। डिप्टी प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो में इस गलियारे का एक नक्शा जारी किया था। इस नक्शे में भारत दिख रहा है। नक्शे में गिलगित बाल्टिस्तान और पीओके समेत पूरे जम्मू-कश्मीर को उन्होंने भारत का हिस्सा दिखाया था। वीडियो खास तौर से जो बाइडेन पर केंद्रित था, जिसमें वह यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद को शुक्रिया कह रहे थे। बाद में कॉरिडोर का एक नक्शा था।
इस पूरे कॉरिडोर के जरिए भारत ने पाकिस्तान को बायपास कर दिया है। जो पाकिस्तान को हजम नहीं हो पा रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, 'पूरे जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाने वाला कोई भी नक्शा कानूनी रूप से अस्थिर और तथ्यात्मक रूप से गलत है। हमें उम्मीद है कि हमारे अंतर्राष्ट्रीय साझेदार इस तथ्य पर उचित ध्यान देंगे।' उन्होंने कहा कि अतंरराष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व रियासत एक विवादित क्षेत्र है।
पाकिस्तान को लगी मिर्ची
उन्होंने कहा कि इस मामले का हल कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं और यूएन के प्रस्तावों से करना है। उन्होंने कहा कि इस नक्शे में दिखाया गया गिलगित बाल्टिस्तान पाकिस्तान के नियंत्रण में है। भारत के प्रोजेक्ट को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'अभी यह सिर्फ अवधारणा है। इसलिए परियोजना के अमल में आने के बाद ही कोई टिप्पणी की जा सकेगी।' भारत और पाकिस्तान दोनों की जमीन जुड़ी हुई है। लंबे समय से भारत पाकिस्तान के जरिए एक रास्ता चाहता रहा है, लेकिन उसे यह कभी नहीं मिला।
क्या है कॉरिडोर
भारत में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया-मिडल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर से जुड़ा MoU साइन किया गया था। इसके जरिए भारत के पश्चिमी तटों से जहाज सामान लेकर यूएई पहुंचेंगे। यहां से सामान सड़क और रेल मार्ग के जरिए सऊदी अरब, जॉर्डन होता हुआ इजरायल के हाइफा बंदरगाह पहुंचेगा। यहां से एक बार फिर कंटेनर को लाद कर भूमध्य - सागर के रास्ते यूरोप पहुंचाया जाएगा।
वॉशिंगटन: भारत ने उन तमाम रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में संवेदनशील परमाणु स्थलों पर बमबारी की गई थी। लेकिन…
इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत के ऑपरेशन सिन्दूर में पाकिस्तान में कितनी तबाही मचाई है, उसकी रिपोर्ट अब आ गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के हमलों में पाकिस्तान के…
बीजिंग/नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान की मदद करने वाले चीन के खिलाफ पहला बड़ा एक्शन लिया है। भारत सरकार ने प्रोपेगेंडा फैलाने वाले ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के सोशल मीडिया…
येरेवान: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाने वाला आकाश एयर डिफेंस सिस्टम से अब पाकिस्तान और तुर्की के जिगरी दोस्त अजरबैजान की नींद उड़ गई है। नगर्नो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक हिंदू लड़की ने इतिहास रच दिया है। 25 साल की कशिश चौधरी को सहायक आयुक्त (असिस्टेंट कमिश्नर) के पद पर नियुक्त किया है। वह इस…
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में कितनी तबाही मचाई और भारत का मिशन कितना कामयाब रहा है, धीरे धीरे इसको लेकर इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स एनालिसिस करने लगे हैं। पाकिस्तान ने सीजफायर के बाद…
वॉशिंगटन: वाइट हाउस कवर करने वाले पाकिस्तान के पत्रकार की कोशिश हर वक्त अमेरिका से भारत के खिलाफ बयान दिलवाने की होती है। पाकिस्तानी पत्रकार शायद ही कभी पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों…
रियाद: अमेरिका और खाड़ी के प्रमुख मुस्लिम देश सऊदी अरब के बीच इतिहास का सबसे बड़ा हथियार सौदा हुआ है। इसके तहत अमेरिका सऊदी अरब को 124 अरब डॉलर के हथियार…
अंकारा/नई दिल्ली: पाकिस्तान के मददगारों के खिलाफ भारत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के दो भोंपू ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के सोशल मीडिया अकाउंट्स के बाद अब टीआरटी…