Select Date:

टाइटैनिक पर सवार सबसे अमीर शख्स की घड़ी नीलाम : 12 करोड़ रुपए में बिकी, यह रिकॉर्ड

Updated on 29-04-2024 01:22 PM

टाइटैनिक जहाज पर सवार रहे सबसे अमीर पैसेंजर की सोने की घड़ी नीलाम हुई है। BBC न्यूज के मुताबिक बिजनेसमैन जॉन जेकब ऐस्टर की यह घड़ी 12 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर बिकी है। नीलामी से जुड़े अधिकारी एंड्र्यू ऐल्ड्रिज ने बताया कि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस घड़ी के साथ जॉन के गोल्ड कफलिंक्स भी मौजूद हैं। इसे अमेरिका के एक प्राइवेट कलेक्टर हेनरी ऐल्ड्रिज एंड संस ने खरीदा। इससे पहले टाइटैनिक जहाज के डूबते वक्त घबराए पैसेंजर्स को शांत करने के लिए जो वॉयलिन बजाया गया था, उसे साल 2013 में नीलाम किया गया था। नीलामी शुरू होने के 10 मिनट के अंदर यह वॉयलिन साढ़े 9 करोड़ रुपए में बिका था।

'टाइटैनिक से 2200 लोगों की कहानियां जुड़ीं'
नीलामकर्ता एंड्र्यू ने कहा, "ये ऑक्शन इस बात के सबूत हैं कि बिकने वाला सामना कितना अनोखा है। साथ ही ये दिखाता है कि लोग आज भी टाइटैनिक की कहानी को लेकर उत्साहित रहते हैं। 112 साल पहले जो जहाज डूब गया, उसकी बातें आज भी होती हैं। इस जहाज के डूबने से उन 2200 लोगों की कहानियां भी जुड़ी हैं, जो इस पर सवार थे।"

BBC न्यूज के मुताबिक, टाइटैनिक के डूबते वक्त घड़ी के मालिक जॉन जेकब लाइफबोट के जरिए जाने बचाने की जगह जहाज पर मौजूद दूसरे लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। दरअसल, पहले जॉन को अंदाजा नहीं था कि जहाज पर कितना बड़ा खतरा है।

बिजनेसमैन जॉन के शव के साथ मिली थी घड़ी
हालांकि, बाद में टाइटैनिक डूबने लगा और कैप्टन लोगों को लाइफबोट के जरिए जहाज से निकालने लगे। जॉन ने जब तक खतरे को भांपा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ऐसे में उन्होंने चौथी लाइफबोट के जरिए पहले अपनी पत्नी मैडेलिन ऐस्टर को भेज दिया और खुद जहाज पर ही रह गए।

टाइटैनिक के डूबने के करीब 1 हफ्ते बाद समुद्र में जॉन का शव मिला था। उनकी जेब में सोने की घड़ी रखी हुई थी। जॉन उस जहाज पर मौजूद सबसे अमीर शख्स थे। उस वक्त उनकी 725 करोड़ थी, जो आज कई अरबों डॉलर के बराबर होगी। जॉन के बेटे विंसेंट ऐस्टर ने पिता की घड़ी उनके ऐग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी के बेटे विलियम डॉबिन को दे दी थी।

14 अप्रैल 1912 को डूबा था टाइटैनिक जहाज
10 अप्रैल 1912 को अपने समय का सबसे बड़ा जहाज टाइटैनिक अपने पहले और आखिरी सफर पर निकला था। इसके निर्माण का काम 1909 में शुरू हुआ था और यह 1912 में पूरा हुआ था। अपना सफर शुरू करने के चौथे ही दिन यानी 14-15 अप्रैल की रात टाइटैनिक अटलांटिक महासागर में बर्फ के एक पहाड़ से टकरा गया था।

इसके बाद यह दो टुकड़ों में बंटकर महासागर में डूब गया था। टाइटैनिक के डूबने से 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, जहाज पर सवार 700 लोगों को बचा लिया गया था। टाइटैनिक के एक्सीडेंट को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। एक दावे के मुताबिक, जहाज के कैप्टन स्मिथ ने सागर में हिमखंड होने की चेतावनियों को नजरअंदाज किया और जहाज की स्पीड कम नहीं की।

1997 में इस जहाज के डूबने पर निर्देशन जेम्स कैमरॉन ने टाइटैनिक नाम से एक फिल्म बनाई थी, जिसने इस जहाज को पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया। टाइटैनिक फिल्म को रिकॉर्ड 11 ऑस्कर अवॉर्ड मिले थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2024
भारत ने मंगलवार (14 मई) को मालदीव के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें भारतीय सैन्य हेलिकॉप्टर के पायलटों पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने 2019 में मालदीव…
 15 May 2024
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मौजूदगी में व्हाइट हाउस में AANHPI (एशियन अमेरिकन,नेटिव हवाईयन और पैसिफिक आइलैंड) विरासत माह मनाया गया। यह कार्यक्रम अमेरिका में रहने वाले अल्पसंख्यकों के सम्मान…
 15 May 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर भारतीय चुनावों पर पश्चिमी मीडिया के कवरेज की आलोचना की है। जयशंकर ने कहा है कि जिन देशों को "चुनाव परिणाम तय…
 15 May 2024
दुनियाभर के अमीरों में दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। भारत के 29 हजार 700 लोगों के पास दुबई में 35 हजार प्रॉपर्टीज हैं। इनकी कीमत…
 15 May 2024
पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन साजिद तरार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ताकतवर नेता बनाया है। बिजनेसमैन ने कहा है कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी…
 14 May 2024
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने बेटे प्रिंस हैरी से मिलने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने फुटबॉलर डेविड बेकहम से मुलाकात की। बेटे से मुलाकात नहीं करने पर समय…
 14 May 2024
बिल गेट्स की पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स अब बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से भी अलग होने जा रही हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि यह सही समय है कि…
 14 May 2024
ईरान के चाबहार में शाहिद बेहेशती पोर्ट को भारत ने 10 साल के लिए लीज पर ले लिया है। भारत और ईरान के बीच यह डील सोमवार को हुई। अब…
 14 May 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि दो साल पहले रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन…
Advertisement