Select Date:

राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण पर हमेशा ध्यान दिया है- मंत्री श्री सखलेचा

Updated on 14-06-2023 05:52 PM

एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री कृषक ऋण ब्याज माफी योजना में 11 लाख किसानों के खाते में 2 हजार 123 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई है। भूमिहीन हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में किसानों के खाते में 1400 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया गया है। फसल बीमा योजना के तहत 2900 करोड रुपए की राशि का भुगतान भी किसानों को किया जा रहा है। मंत्री श्री सखलेचा मंगलवार को जावद में किसान कल्याण महाकुंभ के विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि प्रदेश का पहला बायोटेक्नॉलोजी पार्क 100 करोड़ रूपए की लागत से जावद क्षेत्र के आमली भाट में बनने जा रहा है। इस बायोटेक्नॉलोजी पार्क के माध्यम से कृषि की नवीनतम टेक्नोलॉजी पर रिसर्च किया जायेगा, जिसका लाभ क्षेत्र एवं प्रदेश के किसानों को मिलेगा। बायोटेक्नॉलाजी पार्क के पास ही कृषिआधारित उद्योग भी स्थापित होंगे। ड्रोन एवं रोबोट तकनीक से खेती, किसानी की नवीनतम टेक्नोलॉजी के उपयोग का प्रदर्शन भी बायोटेक्नोलॉजी पार्क के शुभारंभ पर किया जाएगा।

मंत्री श्री सखलेचा ने क्षेत्र के किसानों से खेती-किसानी में नवीन टेक्नोलॉजी अपनाने के लिए तैयार रहने का आहवान किया। मंत्री श्री सखलेचा ने मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना में 96 हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्र एवं 20 किसानों को मुख्यमंत्री कृषक ऋण ब्याज माफी योजना के तहत ब्याज राशि के माफ होने संबंधी प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान के मुख्य आतिथ्य में राजगढ से राज्य स्तरीय किसान कल्याण महाकुंभ 2023 का सीधा प्रसारण भी किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2025
भोपाल के बावड़िया कला में इस साल भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कुशवाहा एकता मंच के सदस्यों ने तीन दिन तक रंग, पिचकारी और संगीत के साथ…
 16 March 2025
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में आदिवासी परिवार के हमले में एक एएसआई की मौत हो गई। तहसीलदार के हाथ-पैर तोड़ दिए। टीआई समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हैं। गांव में धारा…
 16 March 2025
प्रदेश की 32 यूनिवर्सिटी में कुलगुरु की नियुक्ति सवालों के घेरे में है। इनमें से 15 में प्रभारी कुलगुरु नियुक्त किए गए हैं। इन्हें पद से हटाने के लिए मध्‍यप्रदेश…
 16 March 2025
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर की इनोवा कार में मिले 11 करोड़ रुपए कैश और 52 किलो सोने को अब आयकर विभाग सरकारी खजाने…
 16 March 2025
भोपाल के सुभाष नगर फाटक पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक हादसा हुआ, जिसमें 10 साल का बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में उसका हाथ…
 16 March 2025
नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के नए नियमों के तहत अब मेडिकल कॉलेजों में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच का संचालन अस्पताल प्रबंधन को ही करना होगा। इसी के तहत गांधी…
 16 March 2025
राजधानी भोपाल की 1283 लोकेशन पर एवरेज 18% तक कलेक्टर गाइडलाइन दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है। 19 मार्च की शाम तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे और 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की…
 16 March 2025
भोपाल। रंग डालने पर पिकअप वाहन के चालक ने युवक को कुचल दिया। युवक पिकअप वाहन के अगले पहिए और बंफर के बीच फंसकर 200 मीटर तक उसको घसीटता चला गया।…
 16 March 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर के बीच बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के आसार हैं।…
Advertisement