नहीं बनाई सड़क, वर्षा में हुए हाल बेहाल, पाइप लाइन बिछाने की थी खोदाई

नहीं बनाई सड़क, वर्षा में हुए हाल बेहाल, पाइप लाइन बिछाने की थी खोदाई

भोपाल।जिला पंचायत भोपाल की ग्राम पंचायतों में घरों तक नल से जल पहुंचाने के लिए केरवा और हलाल समूह जल प्रदाय योजना के तहत काम किया जा रहा है। यह काम मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित परियोजना क्रियान्वयन इकाई भोपाल द्वारा कराया जा रहा है।निगम ने कंपनी को ठेका दे

दिया लेकिन बिना किसी योजना के ठीक वर्षा से पहले पंचायतों में पाइप लाइन बिछाने सड़कों की खोदाई कर दी है।हाल यह है कि खोदाई करने के बाद सड़कें नहीं बनाई गई हैं, जिससे अब वर्षा में यहां हाल बेहाल हो गए हैं।वहीं जिम्मेदारों ने अब तक सड़क बनवाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। बता दें कि जिले के 36 गांव में हलाली समूह जलप्रदाय योजना के तहत 98.72 करोड़ रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।

दो महीने बाद भी नहीं ली सुध

पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए लगभग दो महीने पहले पंचायतों में सड़कों की खोदाई की गई थी। हैरान करने वाली बात यह है कि सड़क खोदाई करने वाले ठेकेदार ने वहां काम नहीं किया जहां रहवासियों ने मना कर दिया। जबकि जहां मना नहीं किया वहां इस तरह से सड़कों की खोदाई की है कि वहां पर मिट्टीऔर पत्थर में बदल गए हैं। अब वर्षा में लोगों का इन सड़कों पर आवागमन करना मुश्किल हो गया है। जब नवदुनिया की टीम ने नगर निगम सीमा के पास स्थित जगदीशपुर और आसपास की पंचायतों में जाकर हाल जाने तो बहुत ही दयनीय स्थिति सामने आई है।

इन पंचायतों में बिछाई जा रही पाइप लाइन

हलाल समूह जल प्रदाय योजना की पाइप लाइन बिछाने का काम जगदीशपुर, अचारपुरा, अमोनी, अरेड़ी, अरवलिया, बालमपुर, बरखेड़ी अब्दुल्ला, डोब, डोबरा, गनियारी, घासीपुरा, इमलिया, मुगालिया कोट, परेवाखेड़ा,

परवलिया,पुरामनभावन, रासलाखेड़ी, सैय्यद सैमरा, ओंकारा सेवनिया आदि में किया जा रहा है।

रहवासी बोले नहीं कोई सुनने वाला

- ग्राम पंचायत में सड़कों के हाल तो बदहाल ही थे, जो आवागमन लायक थी उन्हें भी पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद डाला है। अब कोई सुनने वाला और बनाने वाला नहीं है।

अवधेश विश्वकर्मा, जगदीशपुर

- वैसे तो गांव में पेयजल जैसी कोई समस्या नहीं थी, लेकिन ठीक वर्षा से पहले सड़कों को इस तरह से खोदा गया है कि अब वह चलने लायक नहीं बची है। अब सिर्फ कीचड़ ही कीचड़ हो गई है।

Advertisement