भोपाल। पुराने शहर में स्थित प्राचीन शाहजहानाबाद गेट के ऊपरी हिस्से से प्लास्टर का एक बड़ा टुकड़ा शुक्रवार सुबह टूटकर अचानक नीचे गिर पड़ा। जिस वक्त यह घटना हुई, तब वहां से सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी की बस गुजर रही थी। प्लास्टर का यह टूटा हिस्सा बस के ऊपर आकर गिरा। इस हादसे में बस की खिड़की के पास बैठे विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। हादसा सुबह करीब सवा आठ बजे हुआ। गनीमत रही कि जिस वक्त प्लास्टर टूटकर गिरा, तब वहां ज्यादा ट्रैफिक नहीं था। ये प्लास्टर अगर किसी बाइक सवार या पैदल राहगीर पर गिरता तो कोई गंभीर हादसा भी हो सकता था।
गौरतलब है कि शाहजहानाबाद गेट अत्यंत जीर्ण-शीर्ण हालत में है। वर्षा के सीजन में ऐसे जर्जर प्राचीन इमारतों के गिरने या टूटने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय रहवासियों ने जिला प्रशासन व नगर निगम से गुहार लगाई है कि उक्त गेट के प्लास्टर को पूरी तरह से हटवाते हुए इसकी नए सिरे से मरम्मत की जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा होने से रोका जा सके। News updating...











