बाजार में गिरावट के बावजूद लेमन ट्री होटल्स का शेयर 3.96 परसेंट तक चढ़ गया। साथ ही उसके वॉल्यूम में 3.46 गुना तेजी आई। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 7,880.48 करोड़ रुपये है। टेक्निकल रूप से देखें तो 18 अगस्त को कंपनी का शेयर का 200 दिन का मूविंग एवरेज (DMA) 85.78 रुपये है जबकि 50 दिन का डीएमए 93.14 रुपये है। इसकी मौजूदा कीमत 97.50 रुपये है। हालिया क्रॉसओवर में इसके 50 दिन के एवरेज ने 200 दिन के एवरेज को पार कर लिया है। इससे साफ है कि लॉन्ग टर्म में यह शेयर काफी ऊपर जा सकता है। लेमन ट्री होटल्स के शेयर की कीमत 100 रुपये से कम है। ऐसे में निवेशकों के पास होटल्स एंड रेजॉर्ट्स सेक्टर में अच्छा मौका है। शेयर के सस्ता होने से वे निवेशक इसकी ओर आकर्षित हो सकते हैं।
कंपनी ने 10 अगस्त, 2023 को पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 15.62 परसेंट चढ़कर 222 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 18.18 परसेंट की तेजी के साथ 104 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 100 फीसदी की तेजी के साथ 28 करोड़ रुपये रहा। यानी इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में काफी तेजी आई है। इस स्टॉक में भारी बाइंग एक्टिविटी दिख रही है। पिछले तीन साल में इसमें 236 परसेंट से अधिक तेजी आई है। आने वाले दिनों में इस ट्रेडिंग स्टॉक पर नजर रखिए।











