Select Date:

मुंबई से आने वाली उड़ान साढ़े पांच घंटे लेट पहुंची, यात्री हुए परेशान

Updated on 13-06-2023 12:24 AM

 इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक साथ कई उड़ाने लेट पहुंची। इससे यात्री परेशान होते रहे। उड़ाने लेट पहुंचने के कारण इंदौर से जाने वाली कई उड़ानें भी घंटों लेट रवाना हुई। सबसे ज्यादा परेशानी मुंबई से आने वाली उड़ानों में दिखाई दी। मुंबई से 11 बजे रवाना होकर 12:30 पहुंचने वाली उड़ान सुबह 5:30 बजे इंदौर पहुंची। इससे यात्री परेशान होते रहे। देरी के कारण यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया।

मुंबई एयरपोर्ट से रात्री 11 बजे इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-5084 से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात्री तीन बजे मुंबई से किसी प्रकार विमान उड़ान भर पाया। जो इंदौर सुबह साढ़े 5 बजे पहुंचा। मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल एक के काउंटर पर फ्लाइट लेट होने के कारण यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों का कहना था कि उन्हें फ्लाइट लेट होने के सही कारणों की जानकारी नहीं दी जा रही घंटों यात्री टर्मिनल में ही परेशान होते रहे, लेकिन विमान कंपनी इंडिगो द्वारा यात्रियों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई। साथ ही इंडिगो ने यह भी नहीं बताया कि विमान कितनी देरी से उड़ान भरेगा।

हैदराबाद की उड़ान भी हुई लेट

मुंबई से हैदराबाद जाने वाली उड़ानें की प्रभावित रही। इस कारण हैदराबाद से इंदौर आने वाली इंडिगो की उड़ान भी ढाई घंटे देरी से इंदौर पहुंची। रात्री 10.40 पर हैदराबाद से रवाना होने वाली उड़ान ढ़ाई घंटा लेट रात्रि 2.42 बजे पहुंची। मुम्बई से बिगडे उड़ानों के शेड्यूल का इंदौर पर भी असर दिखा। इंदौर से हैदराबाद की उड़ान भी देरी से गई


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
- भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह भोपाल l रंगोत्सव के अवसर पर *"होली मिलन समारोह"* प्रतिवर्षानुसार इस भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरु नगर पुलिस लाईन…
 15 March 2025
भोपाल के प्राइवेट बिजली नगर में होली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 13 मार्च को रात 11 बजे कॉलोनी में सामूहिक रूप से होलिका दहन का आयोजन…
 15 March 2025
राजधानी भोपाल में ड्राई डे यानी, शुष्क दिवस पर शराब दुकानें बंद रही, लेकिन कई जगहों पर अवैध तरीके से बेचते हुए लोग पाए गए। आबकारी विभाग की टीम ने…
 15 March 2025
पूरे मध्यप्रदेश में शुक्रवार को होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। उज्जैन में शुक्रवार तड़के सबसे पहले महाकाल ने होली खेली। पुजारियों ने उन्हें गुलाल लगाया। उज्जैन में…
 15 March 2025
मध्यप्रदेश में सरकारी गेहूं की खरीदी शनिवार से शुरू होगी। राजधानी में कुल 60 सेंटर बनाए गए हैं। पहले दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में गेहूं की अच्छी आवक…
 15 March 2025
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक डॉ. मधु शर्मा न केवल रेलवे की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, बल्कि समाज सेवा में भी समर्पित…
 15 March 2025
भोपाल के सीटीओ बैरागढ़ में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार की रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि…
 15 March 2025
भोपाल में जोन-1 की एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे और एसीपी सुरभी मीणा सहित क्राइम ब्रांच की टीम ने निलंबित टीआई जितेंद्र गढ़वाल के कहने पर निलंबित एएसआई पवन रघुवंशी को…
 15 March 2025
भोपाल। अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद…
Advertisement