Select Date:

परसवाड़ा क्षेत्र के विकास कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय पर हों

Updated on 14-06-2023 05:53 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर 'नानो' कावरे ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बालाघाट जिले के परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी विकास एवं निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरे किये जायें। राज्य मंत्री श्री कावरे सोमवार को बालाघाट कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि जिन कार्यों में वर्क-टेण्डर की प्रक्रिया अभी रह गई है, उनमें शीघ्र कार्यवाही कर विकास कार्यों को तत्काल शुरू किया जाये। उन्होंने कहा कि लघु वनोपज संघ से सामुदायिक भवन, आवासीय भवन एवं अन्य कार्य स्वीकृत कराये जा रहे हैं। इन कार्यों में वन विभाग की मंजूरी तत्काल ली जाये। राज्य मंत्री ने कहा कि जिन कार्यों के लिये राज्य शासन से राशि प्राप्त हो गई है, उनका समय पर सही उपयोग सुनिश्चित किया जाये। बैठक में स्टॉप-डेम, हेण्ड-पम्प खनन, सड़क निर्माण एवं आवासीय योजना में आवास निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने परसवाड़ा क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2025
मप्र का पहला कंजर्वेशन रिजर्व बैतूल जिले में सतपुड़ा और मेलघाट टाइगर रिजर्व के बीच में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले मप्र वन्य प्राणी संरक्षण बोर्ड ने इसकी…
 17 March 2025
मप्र में सहारा समूह की बहुमूल्य जमीनों की सस्ते दाम में खरीदने और भुगतान में अनियमितता का बड़ा खुलासा हुआ है। पहले भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों…
 17 March 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत के दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने करीब 80 से…
 17 March 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 मार्च को विधानसभा में ये बयान दिया था। इसके साथ ही सीएम ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही कर्मचारियों के प्रमोशन…
 17 March 2025
भोपाल के निशातपुरा इलाके में 9 साल की मासूम से बैड टच का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार धुलेंडी के दिन की है। होली पर रंग-गुलाल चल रहा था,…
 17 March 2025
स्पेशल डीजी रेल और पूर्व मुख्य सचिव कृपाशंकर शर्मा के बेटे मनीष शंकर शर्मा का असमय निधन हो गया है। वे उपचार के लिए दिल्ली गए थे। वहीं उन्होंने अंतिम…
 17 March 2025
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में प्राइवेट जॉब करने वाली युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का रिश्ते का भाई है। युवक ने युवती को…
 17 March 2025
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा एतराज जताया है। सारंग…
 17 March 2025
भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। इससे दिन के…
Advertisement