जापानी एजेंसी ने कहा है कि उनका स्नाइपर चांद उतर चुका है लेकिन यह अभी भी अस्पष्ट है कि यह किस स्थिति में है। हम अभी भी चंद्रमा पर एसएलआईएम की स्थिति की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। स्थिति साफ ना होने के बावजूद,इसकी लैंडिंग ने जापान को चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला दुनिया का पांचवां देश बना दिया है।
जापानी स्नाइपर मिशन के चंद्रमा पर उतरने के बाद भी बढ़ी टेंशन, कंट्रोल रूम से नहीं हो रहा संपर्क, जानें ताजा अपडेट
टोक्यो: जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने चांद की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान लैंड कराया है। जापान के इस अंतरिक्ष यान को मून स्नाइपर नाम दिया गया है। इस सफल लैंडिंग के साथ ही अमेरिका, पूर्व सोवियत यूनियन, चीन और भारत के बाद जापान पांचवां देश है जो चांद की सतह पर पहुंचा है। जापान का स्नाइपर चंद्रमा पर उतर गया है लेकिन कंट्रोल रूम अभी भी लैंडर से संपर्क का इंतजार कर रहा है। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी मिशन की अपनी लाइव स्ट्रीम को भी बंद कर दिया है।जापान की स्पेस एजेंसी इससे पहले दो बार छोटे क्षुद्रग्रहों पर लैंडिंग में कामयाब रही थी लेकिन इस बार उसे चांद पर उतरने में कामयाबी मिली है। जापान ने पिछले साल भी चांद पर लैंडर भेजा था लेकिन वह सफल नहीं हो सका था। इसे नवंबर में लैंड होना था लेकिन जापान का अपने मून लैंडर से संपर्क टूट गया था। इसके बाद हाकूतो-आर मिशन लैंडर को चांद पर भेजा गया लेकिन यह भी चांद पर जाकर क्रैश हो गया था।











